आयुष श्रीवास्तव/वीरेंद्र नाथ
रेणुकूट (सोनभद्र)। जनपद सोनभद्र में स्थित विभिन्न रसायनों से जुड़े औद्योगिक कारखानों में किसी भी संभावित दुर्घटना अथवा आपात स्थिति से प्रभावी रूप से निपटने के उद्देश्य से दिनांक 20 जनवरी 2026 को समय सुबह 11:20 बजे, ग्रासिम इंडस्ट्रीज लिमिटेड केमिकल डिवीजन, रेणुकूट के क्षेत्र में स्थानीय प्रशासन, सोनभद्र के सहयोग से वार्षिक मॉक रिहर्सल (अभ्यास) का आयोजन किया गया। इस अभ्यास की अध्यक्षता सहायक निदेशक, कारखाना श्री नवदीप श्रीवास्तव द्वारा की गई।

रिहर्सल की पूर्व कार्य योजना इकाई प्रमुख श्री मनीष गर्ग जी के मार्गदर्शन में की गई तथा सहायक निदेशक, कारखाना ,श्री नवदीप श्रीवास्तव, ग्रासिम इंडस्ट्रीज लिमिटेड के मानव संसाधन प्रमुख श्री राजीव दुबे तथा संरक्षा प्रबंधक श्री जुगराज सिंह भदौरिया द्वारा आपातकालीन स्थिति से जुड़े सभी पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। इस बैठक में जिला संकट समूह के सदस्य, क्षेत्र के विभिन्न औद्योगिक प्रतिष्ठानों के अधिकारीगण, पत्रकार एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर जिला आपदा प्रबंधन एवं क्लोरीन से संबंधित तकनीकी जानकारी श्री राजन पाठक (FH-Technical) के द्वारा साझा किया गया। कार्यक्रम का संचालन ग्रासिम इंडस्ट्रीज लिमिटेड, रेणुकूट के संरक्षा अधिकारी अरविंद कुमार शुक्ला द्वारा किया गया।
मॉक रिहर्सल के दौरान एक काल्पनिक दुर्घटना का परिदृश्य प्रस्तुत किया गया, जिसमें ड्रिल के दौरान GCA-रेणुकूट कारखाने के श्री राम मंदिर के पास (आँवला वाटिका) दो ट्रक के टकराने से ट्रक पर लदा 900 किलोग्राम क्षमता का दो क्लोरीन टनर नीचे गिर गया और क्लोरीन टनर के वाल्व से काल्पनिक रूप से गैस रिसाव दर्शाया गया, जिसका फैलाव हवा की दिशा में तेजी से होने लगा।

सूचना प्राप्त होते ही ग्रासिम इंडस्ट्रीज लिमिटेड की प्रशिक्षित आपातकालीन टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुँची और स्थानीय प्रशासन के सहयोग से सड़क के दोनों ओर से यातायात रोककर गैस रिसाव को नियंत्रित किया गया। साथ ही घटना की जानकारी तुरंत जिला आपदा प्रबंधन नियंत्रण कक्ष को दी गई। संयुक्त प्रयासों से अल्प समय में स्थिति को पूर्णतः नियंत्रण में ले लिया गया।

इस अभ्यास के दौरान सहायक निदेशक, कारखाना (वाराणसी क्षेत्र) के मार्गदर्शन में आपदा प्रबंधन से संबंधित सभी कार्यवाहियाँ सफलतापूर्वक संपन्न हुईं।
मॉक ड्रिल के दौरान सहायक कारखाना निदेशक श्री नवदीप श्रीवास्तव जी के मुख्य अवलोकन बिंदु यह थे कि स्थानीय ग्रामीणों को MAH उद्योग के बारे में जागरूक किया जाए और हवा की दिशा की जानकारी दी जाए। इसके साथ ही, उन ड्राइवर्स को भी जागरूक किया जाए जो विभिन्न रसायनों का परिवहन करते हैं।
लगभग 11:41 बजे स्थिति सामान्य होने के उपरांत सहायक निदेशक, कारखाना (वाराणसी क्षेत्र) द्वारा उपस्थित जनसमूह को अवगत कराया गया कि यह एक मॉक रिहर्सल थी। इसके पश्चात नागरिकों को ऐसी आपदा की स्थिति में क्या करना चाहिए एवं क्या नहीं करना चाहिए, इसकी जानकारी दी गई । इसके साथ ही कार्यक्रम का समापन किया गया।

मॉक ड्रिल अभ्यास के पश्चात कार्यक्रम के समापन की घोषणा एवं धन्यवाद ज्ञापन श्री राकेश कुमार (DH-ER) के द्वारा किया गया। इस पूरे कार्यक्रम में, श्री विवेक गुप्ता (FH-PGD), श्री अधिराज मोहन राय (FH-VAP), श्री पी सी मौर्या (Central Safety) श्री विनय यादव (DH-Env.), श्री राकेश मिश्रा (DH-CAP), डॉ. अनिल त्रिपाठी (CMO), श्री राजेश सिंह (CSO), श्री आदर्श कुमार (लॉजिस्टिक),श्री शिवेंद्र सिंह (संरक्षा अधिकारी),श्री केशरी त्रिपाठी (फायर ऑफिसर) , श्री अभय कुमार (SH-CAP), श्री कृष्णवेन्द्र सिंह (SH-VAP), श्री कुनाल शर्मा (SH-CAP), श्री धवलगिर गोस्वामी (SH-VAP), श्री रतीश मिश्रा (SH-PGD), श्री मनीष नागवंशी (हिंडाल्को ,रेणुकूट) तथा अन्य उद्योगों से आए हुए प्रतिनिधि श्री जे. एस. तिवारी(हिंडाल्को, रेणुकूट),श्री अरविंद सिंह( हिंडाल्को ,रेनुसागर) ,श्री कुमार हर्ष वर्धन( हिंडाल्को ,रेनुसागर), श्रीमती लिंडा सचरिया (एनटीपीसी-रिहंद,) श्री प्रियांक केडिया (OMAL) सम्मिलित हुए ।
