आयुष श्रीवास्तव / वीरेन्द्र नाथ/अंकुर मिश्रा
सोनभद्र । राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के लोढ़ी स्थित टोल प्लाजा पर रविवार की शाम चार बजे महिला अधिवक्ता के साथ मौजूद लोगों और टोला कर्मियों में जाम का कारण पूछने पर विवाद हो गया। टोला कर्मियों ने महिला अधिवक्ता के साथ मौजूद लोगों को मारपीट कर घायल कर दिया।

महिला अधिवक्ता ने इसकी जानकारी तहरीर के माध्यम से पुलिस को दी है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। राबर्ट्सगंज निवासी महिला अधिवक्ता आरती पांडेय ने नवीन कुमार सिंह, गरिमा सिंह और अवनीश दबे के साथ ओबरा जा रही थी। शाम लगभग चार बजे जैसे ही वे लोढ़ी स्थित टोला प्लाजा के पास पहुंची तो वहां जाम लगा हुआ था।

काफी देर तक जाम में खडे़ रहने पर उनके साथ जा रहे जीजा नवीन कुमार सिंह गाड़ी से उतरकर टोला कर्मियों से जाम का कारण पूछने गए। इस पर टोल कर्मियों ने उन्हें भद्दी-भद्दी गालियां देने लगे। इस पर दोनों में विवाद हो गया। यह देख उनके साथ मौजूद अवनीश दुबे भी गाड़ी से उतरकर पहुंचे, तब तक टोल कर्मियों ने उन्हें मारना पीटना शुरु कर दिया।

मारपीट देखकर मैं और गरिमा सिंह भी गाड़ी से उतरकर वहां बीच-बचाव करने गई। तब तक कई टोल कर्मियों लाठी डंडे से उनके जीजा पर हमला कर दिया, जिससे उनके सिर में गंभीर चोट आई और खून बहने लगा। टोल कर्मियों ने उनके साथ भी मारपीट की। उन्होंने बताया कि राहगीरों ने किसी तरह बीच-बचाव कर मामला शांत कराया।

राबर्ट्सगंज कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक रामस्वरूप वर्मा ने बताया कि मामले की तहरीर मिली है। तहरीर के आधार पर दो नामजद और पांच-सात अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
