रुदौली में अटल स्मृति शताब्दी सम्मेलन, अटल जी के विचार आज भी राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा—शंकर लाल लोधी
सुनील कुमार जिला ब्यूरो
अयोध्या : भाजपा उत्तर प्रदेश के निर्देशानुसार भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म शताब्दी के अवसर पर रविवार 28 दिसंबर को रुदौली में भव्य अटल स्मृति सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन बहरास मैदान, विद्या नगर, रुदौली में संपन्न हुआ, जिसमें जनसैलाब उमड़ पड़ा।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश मंत्री भाजपा शंकर लाल लोधी एवं विशिष्ट अतिथि पूर्व जिला अध्यक्ष कमला शंकर पांडेय रहे। सम्मेलन की शुरुआत पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलन एवं माल्यार्पण के साथ की गई।रुदौली विधायक रामचंद्र यादव के नेतृत्व में सभी अतिथियों का भव्य स्वागत किया गया।
मुख्य अतिथि प्रदेश मंत्री शंकर लाल लोधी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी केवल एक राजनेता नहीं, बल्कि एक विचारधारा थे। उनके विचार, राष्ट्र के प्रति समर्पण और लोकतांत्रिक मूल्यों पर अटूट विश्वास आज भी देश के लिए मार्गदर्शक हैं।
उन्होंने कहा कि अटल जी ने राजनीति को शुचिता, संवाद और सहमति की संस्कृति दी, जिसे आगे बढ़ाना हम सभी का दायित्व है।विधायक रामचंद्र यादव ने अपने संबोधन में कहा कि अटल स्मृति सम्मेलन केवल श्रद्धांजलि कार्यक्रम नहीं, बल्कि अटल जी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प है।
उन्होंने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी का जीवन देश की एकता, अखंडता और विकास के लिए समर्पित रहा।विधायक रामचंद्र यादव ने कहा कि सुशासन,विकसित भारत सबका साथ सबका विकास यही मोदी सरकार का अटल प्रयास है। इस आयोजन को ऐतिहासिक बनाने के लिए उन्होंने कार्यकर्ताओं एवं जनता का आभार व्यक्त किया।
सम्मेलन में सुनील कुमार रावत कोटेदार बिचाला माधुरी सिंह,तेज तिवारी, निर्मल शर्मा, राम नेवल लोधी, प्रमोद तिवारी, डाक्टर बजरंगबली,विजय सिंह,शनि मिश्रा, सुमन पासवान, अमरेश कुमार उर्फ सोनू,दिनेश यादव,क्षेत्र एवं जिला स्तर के वर्तमान व पूर्व पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, सभी मंडलों, मोर्चों, शक्ति केंद्रों एवं बूथ स्तर के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में उत्साह और अनुशासन का माहौल रहा, जिससे आयोजन पूरी तरह सफल रहा।
