वीरेंद्र नाथ / आयुष श्रीवास्तव / अंकुर मिश्रा
रेणुकूट, (सोनभद्र)। कर्मचारी राज्य बीमा चिकित्सालय पिपरी के ओपीडी ब्लॉक में बुधवार को मरीजों की सुविधा के लिए स्टील चेयर और शुद्ध पेयजल की व्यवस्था शुरू की गई।
हिंडाल्को इंडस्ट्रीज के सीएसआर विभाग के सहयोग से अस्पताल को 10 सेट स्टील की कुर्सियां, जिन पर 30 लोग एक साथ बैठ सकते हैं, तथा एक आरओ प्लांट और वाटर कूलर उपलब्ध कराया गया है। इसका उद्घाटन चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आशुतोष दत्त त्रिपाठी ने फीता काटकर किया।

चिकित्सा अधीक्षक ने बताया कि ओपीडी में प्रतिदिन 150 से 180 मरीज आते हैं। नई व्यवस्था से प्रतीक्षारत मरीजों को बैठने की समुचित सुविधा और गर्मी में शीतल व शुद्ध पेयजल मिल सकेगा। उन्होंने इस सहयोग के लिए हिंडाल्को प्रबंधन का आभार जताया।

कार्यक्रम के दौरान मरीजों और बीमांकित श्रमिकों ने इस पहल पर प्रसन्नता व्यक्त की।
इस अवसर पर हिंडाल्को की ओर से अनिल झा, सुनील ब्रह्मचारी, सुधीन्द्र सिकरवार, यशवंत कुमार, डॉ. डी. पी. सक्सेना, सचिन सिंह, प्रदीप सोनी, रोहित गुप्ता, वर्तिका दूबे, अंजुला साहनी, रीना देवी तथा अस्पताल की ओर से डॉ. आनंद कुमार पटेल, मातृका आशा यादव सहित अन्य स्टाफ मौजूद रहा।

