वीरेंद्र नाथ / आयुष श्रीवास्तव / अंकुर मिश्रा
रेणुकूट (सोनभद्र) : पिपरी थाना क्षेत्र, रेणुकूट चौकी के अंतर्गत हिंडाल्को सेकेंड प्लॉट आवासीय परिसर के पास शनिवार को एक 17 साल की छात्रा की घर में मौत हो गई।
- परिवार का कहना: परिजनों के अनुसार शुक्रवार रात छात्रा अपने भाई, बहन और माँ के साथ राधा-कृष्ण मंदिर में आयोजित जन्माष्टमी उत्सव में शामिल होने गई थी। परिवार करीब रात 1 बजे घर लौटा। शनिवार सुबह परिवार के सदस्य अपने-अपने काम में लग गए।

- कैसे पता चला: छात्रा के पिता शिफ्ट ड्यूटी के लिए हिंडाल्को प्लांट चले गए, जबकि माँ भी काम पर चली गईं थीं। तबीयत खराब होने के कारण छात्रा घर पर थी। दोपहर करीब एक बजे घर लाइट आई तो देर रात तक जागने के कारण परिवार के ज्यादातर सदस्य दोपहर में सो रहे थे। करीब 2:30 बजे छात्रा की छोटी बहन की नींद खुली तो उसने अपनी बहन को घर में लटकी हुई अवस्था में देखा। शोर मचाने पर माँ को नींद खुली और आसपास के लोगों की मदद से उसे नीचे उतारा गया और तत्काल हिंडाल्को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

- पुलिस कार्रवाई: सूचना पर पिपरी पुलिस मौके पर पहुंची। चौकी प्रभारी जितेंद्र सरोज ने बताया कि सूचना मिली थी कि एक किशोरी की मृत अवस्था में अस्पताल लाया गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई कर रही है।
