सफाई कर्मियों को मिली नई पहचान, डीएम ने लांच किया ड्रेस कोड

Advertisements
Ad 3

नगर की स्वच्छता व्यवस्था को और बेहतर बनाने के साथ सफाई कर्मियों को नई पहचान देने की दिशा में पिपरी नगर पंचायत ने पहल की है। नगर पंचायत के सफाई कर्मियों के लिए तैयार किए गए नए ड्रेस कोड को जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने लांच किया। इस दौरान सफाई कर्मियों में खासा उत्साह देखने को मिला।

नई ड्रेस पर सफाई कर्मियों की पहचान के साथ ‘दोस्त’ नाम अंकित किया गया है। इसका उद्देश्य सफाई कर्मियों को सम्मानजनक पहचान देने के साथ नागरिकों के बीच उनकी भूमिका को और प्रभावी बनाना है। ड्रेस कोड लागू होने से सफाई कर्मी कार्यस्थल पर एक अलग और व्यवस्थित पहचान के साथ नजर आएंगे।

कार्यक्रम में जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने सफाई कर्मियों के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि स्वच्छ और सुंदर नगर के निर्माण में सफाई कर्मियों की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने कर्मियों से पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने का आह्वान किया।

इस अवसर पर पिपरी नगर पंचायत अध्यक्ष दिग्विजय प्रताप सिंह तथा अपर जिलाधिकारी वागीश शुक्ला सहित नगर पंचायत के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। नगर पंचायत की इस पहल की लोगों ने सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!