एल्युमिनियम चोरी प्रकरण में वांछित 02 नफर अभियुक्तो को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Advertisements
Ad 3

पिपरी (सोनभद्र) : पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के निर्देशन में अपराध पर प्रभावी रोकथाम लगाने व वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय सोनभद्र व क्षेत्राधिकारी पिपरी के आदेश के क्रम में थाना पिपरी पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0-119/2024 धारा- 316(3),318(4),61(2) बी0एन0एस0 में वांछित 02 नफर अभियुक्त क्रमश: 01.राजा मियां पुत्र अब्दुल सत्तार शेख निवासी मकान नं0-14 हाउसिंग बोर्ड हनिफ कालोनी बेरेसिया रोड़ भोपाल थाना निषातपुरा जिला भोपाल मध्य प्रदेश 02. विद्यासागर मिश्रा पुत्र स्व0 जगरन्नाथ मिश्रा निवासी छातीडीह पोस्ट चक्के थाना जलालपुर जनपद जौनपुर उत्तर प्रदेश को दिनांक 17.09.2024 को नियमानुसार गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही की गयी।

गिरफ्तारशुदा अभियुक्तों का विवरण-

01. राजा मियां पुत्र अब्दुल सत्तार शेख निवासी मकान नं0-14 हाउसिंग बोर्ड हनिफ कालोनी बेरेसिया रोड़ भोपाल थाना निषातपुरा जिला भोपाल मध्य प्रदेश ।

02. विद्यासागर मिश्रा पुत्र स्व0 जगरन्नाथ मिश्रा निवासी छातीडीह पोस्ट चक्के थाना जलालपुर जनपद जौनपुर उत्तर प्रदेश ।

बरामदगी का विवरण-

01. एक अदद चार पहिया वाहन संख्या एमपी 19 सीडी 1663।

02. 3500 रुपये नगद।

03. एक अदद किपैड मोबाइल।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-

1.प्रभारी निरीक्षक विश्वनाथ प्रताप सिंह थाना पिपरी जनपद सोनभद्र ।

2.उ0नि0 राजेश जी चौबे थाना पिपरी जनपद सोनभद्र ।

3.का0 अनिल कुमार थाना पिपरी जनपद सोनभद्र ।

4.का0 प्रदीप पाल थाना पिपरी जनपद सोनभद्र।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!