वीरेंद्र नाथ / आयुष श्रीवास्तव / अंकुर मिश्रा
पिपरी (सोनभद्र) : आज दिनांक 23 जुलाई 2026 को पिपरी एस.डी.एम. के बाल में समाजवादी पार्टी पिपरी नगर इकाई की मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी चुनाव को लेकर व्यापक चर्चा हुई।
बैठक में मुख्य रूप से वोटर लिस्ट में संशोधन, स्नातक (MLC) चुनाव की तैयारी, संगठन में विस्तार सहित अन्य मुख्य बिंदुओं पर चर्चा की गई।

बैठक को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी के पूर्व जिला सचिव ने कहा कि वर्तमान सरकार सभी मापदंडों पर विफल है। जनता अब अखिलेश यादव में ही संभावनाओं को देख रही है। समाज का हित केवल समाजवादी पार्टी के पास ही है।
महासचिव अरुण कुमार ने कहा कि मजदूरों का हित मात्र अखिलेश यादव ही कर सकते हैं। अनिक कुशवाहा ने कहा कि चुनाव नजदीक है, हमेशा कार्यकर्ता को तैयार रहने की जरूरत है।

मुख्य अतिथि नगर अध्यक्ष स.पा. श्री रामचंद्र यादव ने कहा कि कार्यकर्ता मजबूती से कार्य कर रहे हैं। अगली सरकार समाजवादी पार्टी की ही बनेगी।
इस बैठक में नगर सचिव मनोज प्रजापति, रमेश शर्मा, इनामुल, राधेश्याम, अरुण, सुनील और कोषाध्यक्ष मणिशंकर महतो, आशू, जिलानी, समर सद, वर्तमान में जिला सचिव श्री राम विलास यादव मौजूद रहे। बैठक का संचालन अनिक कुशवाहा ने किया। इस दौरान सरमिली खातून भी उपस्थित रहीं।
