ड्यूटी जा रहे रमेश की ट्रेलर की चपेट में आने से दर्दनाक मौत

Advertisements
Ad 3

रनटोला पुलिया के पास हुआ हादसा, घर में पसरा मातम

रेणुकूट(सोनभद्र)। म्योरपुर थाना क्षेत्र के बलियाली गांव निवासी एक युवक की मंगलवार दोपहर सड़क हादसे का शिकार हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पिपरी पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी।

जानकारी के अनुसार म्योरपुर के बलियाली गांव निवासी रमेश पुत्र जवाहर (30 वर्ष) मंगलवार को दोपहर करीब ढाई बजे रेणुकूट स्थित स्थानीय कंपनी में बी शिफ्ट की ड्यूटी के लिए बाइक से निकला था। बताया गया कि रमेश कंपनी में सप्लाई से संबंधित कार्य करता था।


बताया जाता है कि आश्रम मोड़ से रेणुकूट की ओर आगे बढ़ने के दौरान जब वह रनटोला के पास पुलिया के समीप पहुंचा, तभी ट्रेलर को पास लेने के दौरान विपरीत दिशा से आ रही एक मोटरसाइकिल से उसकी टक्कर हो गई। टक्कर के बाद रमेश सड़क किनारे से गुजर रहे ट्रेलर की चपेट में आ गया। हादसा इतना भीषण था कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की जानकारी मिलते ही पिपरी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई में जुट गई। हादसे की खबर मिलते ही मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में शोक का माहौल बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!