पिपरी पुलिस ने वारंटी अभियुक्त को किया गिरफ्तार, भेजा न्यायालय

Advertisements
Ad 3

बीरेंद्र नाथ / आयुष श्रीवास्तव / अंकुर मिश्रा

सोनभद्र / पिपरी। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन में वारंटी/वांछित अभियुक्तों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना पिपरी पुलिस को सफलता मिली है।

पुलिस ने मु0अ0सं0 140/2019 धारा 323, 504, 506 भादवि से संबंधित वारंटी अभियुक्त सूरज पुत्र दयाशंकर यादव (26) निवासी लो-कॉस्ट हाउस, न्यू बाजार, बिरला कॉलोनी, रेणुकूट को गिरफ्तार किया है।

अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अनिल कुमार एवं क्षेत्राधिकारी पिपरी हर्ष पाण्डेय के पर्यवेक्षण में चौकी प्रभारी रेणुकूट उ0नि0 जितेन्द्र सरोज व हे0का0 शंकर लाल की टीम ने अभियुक्त को उसके घर से गिरफ्तार किया। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण कर अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!