पूर्वांचल के सबसे बड़े बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव का परिणाम घोषित : अध्यक्ष मुरलीधर सिंह व महामंत्री सुरेंद्र पाण्डेय निर्वाचित

Advertisements
Ad 3

कचहरी में ढोल – नगाड़ों की थाप पर हर-हर महादेव का लगा उद्घोष।

वाराणसी। पूर्वांचल के सबसे बड़े बार दी सेंट्रल बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव का परिणाम गहमागहमी के बीच रविवार देर शाम को घोषित किया गया। कलेक्ट्रेट परिसर स्थित सेंट्रल बार एसोसिएशन हाल में एल्डर समिति द्वारा घोषित चुनाव परिणाम के अनुसार अध्यक्ष पद पर मुरलीधर सिंह 2191 मत पाकर निर्वाचित घोषित किए गए।

जबकि सुरेंद्र पाण्डेय ने 1337 मत पाकर महामंत्री पद पर अपना परचम लहराया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष के पद पर राजेन्द्र पाठक ने 1168 मत पाकर विजय हासिल किया। परिणामों की घोषणा होते ही विजयी प्रत्याशियों को उनके समर्थकों ने फूल मालाओं से लाद दिया। सेंट्रल बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव के लिए शनिवार को मतदान हुआ था।

रविवार को सुबह कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना आरंभ हुई। विजयी प्रत्याशी शुरू से ही अपनी बढ़त बनाए रहे घोषित परिणामों के अनुसार अध्यक्ष पद पर मुरलीधर सिंह ने 2191 मत पाकर अपने निकटतम प्रतिद्वंदी मंगलेश दुबे को 533 मतों के भारी अंतर से पराजित किया। जबकि वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर राजेंद्र पाठक(1168) ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी शाहनवाज खान (1053) को 115 मतों के अंतर से हराकर विजय हासिल किया।

वहीं कनिष्ठ उपाध्यक्ष के पद पर योगेश मिश्रा (1399) निकटतम प्रतिद्वंदी जितेंद्र यादव गुड्डू को पराजित किया। वहीं महामंत्री के प्रतिष्ठित पद पर सुरेंद्र नाथ पांडेय ने 1337 मत पाकर दूसरे स्थान पर रहे राजेश गुप्ता को 209 मतों के अंतर से पराजित कर महामंत्री पद पर अपना परचम लहराया।

वहीं अन्य पदों में कोषाध्यक्ष पद पर संजय अग्रवाल ने 2550 मत व संयुक्त मंत्री प्रशासन के पद पर कल्पना पटेल ने 1720 मत संयुक्त मंत्री प्रशासन व पुस्तकालय के पद पर सुनंदा सहाय ने 1406 मत तथा आय-व्यय निरीक्षक के पद पर संजीव श्रीवास्तव ने 2252 मत पाकर विजय हासिल किया। प्रबंध समिति 15 वर्ष से अधिक के छह पदों पर क्रमशः अमित कुमार सिंह(2379), सुनील कुमार सिंह (2251), धर्मेंद्र कुमार सिंह (2090), सुनील कुमार श्रीवास्तव (2074), कमलाकांत तिवारी (2064), कौशिक कुमार पांडेय(2063) तथा प्रबंध समिति 15 वर्ष से काम के छः पदों पर क्रमशः शसिकान्त(2663), संजय कुमार पटेल (2438), डॉ अविनाश कुमार यादव(2358), रामेंद्र नारायण मिश्र बंटी(2319), अभिषेक कुमार द्विवेदी(2310), उमेश कुमार मिश्र (2299)को निर्वाचित घोषित किया गया।

चुनाव परिणाम की घोषणा के बाद वरिष्ठ समिति की ओर से विजयी प्रत्याशियों को प्रमाण पत्र दिए गए वहीं सेंट्रल बार एसोसिएशन की ओर से अध्यक्ष प्रभु पांडेय व महामंत्री शशिकांत दुबे ने विजयी प्रत्याशियों का माल्याअर्पण कर स्वागत किया।

सेंट्रल बार की ओर से अध्यक्ष प्रभु नाथ पांडेय ने चुनाव संचालन के लिए गठित वरिष्ठ समिति के अध्यक्ष राधेलाल श्रीवास्तव, वरिष्ठ समिति सदस्य प्रमोद कुमार पाठक, कैलाश सिंह यादव,महफूज आलम एवं जयप्रकाश सिंह समेत चुनाव कार्य को सकुशल संपन्न करने के लिए गठित अधिवक्ताओं की टीम को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!