जनपद वाराणसी के अन्तर्गत पिण्डरा अपनी समृद्ध कृषि, देशभक्ति और राष्ट्र के लिये सर्वस्य बलिदान, लोक गायन एवं लोक संस्कृक्ति में अपने योगदान हेतु प्रसिद्ध है।
इसके दृष्टिगत उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग द्वारा पिण्डरा की उपलब्धियों को आम जनमानस के सम्मुख प्रस्तुत करने के लिये पिण्डरा महोत्सव का आयोजन 24 दिसंबर 2023 से 26 दिसंबर 2023 तक किया जा रहा है, जिसमें जनपद वाराणसी के साथ-साथ अन्य प्रदेशों के कलाकारों द्वारा नृत्य, वादन एवं गायन की विधाओं में प्रस्तुति दी जायेगी।
ये जानकारी क्षेत्रीय विधायक व कार्यक्रम आयोजक विधायक डॉ अवधेश सिंह ने पत्रकारों को दी 24 दिसंबर 2023 को स्वतंत्रता संग्राम सेनानी व शहीदों के परिजनों का सम्मान व 25 दिसंबर 2023 को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी के जन्म दिवस के अवसर पर खेल-कूद प्रतियोगिता मैराथन दौड़ (पुरूष व महिला) एवं 26 दिसंबर 2023 को प्रगतिशील किसानों, बुद्धजीवियों, वैज्ञानिकों प्रसिद्ध खिलाडियों, मेधावी विद्यार्थियों, कलाकारों का सम्मानित किया जायेगा।
कार्यक्रम का शुभारम्भ 24 दिसंबर 2023 को सास्कृतिक कार्यक्रम में कलाकारों का प्रस्तुतिकरण निम्नवत् है.- मोहन राठौर, मनोहर सिंह, अलका सिंह, अराधना सिंह, रविन्द्र ज्योति, विपुल चौबे एवं नीरज सिंह द्वारा गायन प्रस्तुत किया जायेगा। माता प्रसाद वर्मा एवं दल फरूवाही लोकनृत्य-अयोध्या एवं दीपक सिंह बिरहा का आयोजन किया गया है।
कार्यक्रम का दूसरा दिन 25 दिसंबर 2023 के सांस्कृतिक कार्यक्रम में कलाकारों का प्रस्तुतिकरण निम्नवत् है:- मनोज तिवारी, सांसद, उत्तर पूर्वी, दिल्ली, दिनेश लाल यादव निरहुआ, सांसद, आजमगढ़, गोपाल राय, अनुमा, सुमन अग्रहरि, सतीश पाण्डेय एवं श्री अरविन्द सिंह द्वारा गायन प्रस्तुत किया जायेगा। अंजली उर्वशी लोकनृत्य, फौजदार सिंह जी आल्हा गायन का प्रस्तुति दी जायेगी।
2 – कार्यक्रम का तीसरा दिन दिनांक 26 दिसंबर 2023 के सांस्कृतिक कार्यक्रम में कलाकारों का प्रस्तुतिकरण निम्नवत् है:- भरत शर्मा व्यास, मदन राय, राजन तिवारी, स्वराज सिंह, अमलेश शुक्ला एवं अस्था शुक्ला, स्नेहा अवस्थी, राहुल रोहित मिश्रा द्वारा गायन प्रस्तुत किया जायेगा। आशीष टण्डन एवं दल म्यूजिकल, सौरभ-गौरव मिश्रा कथक नृत्य एवं अशोक पाण्डेय द्वारा वाद्यवृंद की प्रस्तुति दी जायेगी।
