महिला सशक्तिकरण के संबंध में महिलाओं को किया जागरूक

Advertisements
Ad 3

रेणुकूट (सोनभद्र)। हिण्डाल्को ग्रामीण विकास विभाग द्वारा नगर के चाचा कॉलोनी स्थित सर्वेश्वरी आश्रम परिसर में विश्व महिला दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित कर महिला सशक्तिकरण के संबंध में महिलाओं को जागरूक किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ सुष्मिता पांडेय ने महिलाओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि महिलाएं स्वस्थ रह कर ही सशक्त रह सकती हैं।

इसलिए जरूरी है कि आप सभी महिलाएं स्वस्थ रहने के साथ-साथ साफ-सफाई का भी विशेष ध्यान रखें और अन्य महिलाओं को भी ऐसा करने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने कार्यक्रम में मौजूद महिलाओं को महिला संबंधी रोगों के बारे में जानकारी देते हुए उनसे बचाव के बारे में भी बताया।

कार्यक्रम के दौरान अभय ह्यूमन वेलफेयर सोसाइटी की ओर से महिलाओं को मिशन संकल्प के अंतर्गत नशा मुक्ति आभियान में सहयोग हेतु प्रेरित किया गया। समिति के अध्यक्ष अभय भार्गव ने महिलाओं से कहा कि वह घर में यदि कोई नशे का आदी हो गया है तो उन्हें इससे मुक्त करने में घर की महिलाएं अहम भूमिका निभा सकती हैं इसके लिए उन्हें खुद आगे जाकर पहल करनी होगी तभी इससे मुक्ति मिल सकती है।

इसी क्रम में हिण्डाल्को ग्रामीण विकास विभाग द्वारा समूह की महिलाओं के लिए घड़ा दौड़, श्रृंगार दौड़ तथा अन्य मनोरंजक खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया एवं उन्हें पुरस्कृत भी किया गया। इस दौरान हिण्डाल्को ग्रामीण विकास विभाग के प्रमुख अभिजीत ने कहा कि आज महिलाएं आर्थिक एवं सामाजिक क्षेत्र में पुरुषों के साथ कन्धा से कंधा मिलाकर चल रही हैं और खुद को साबित कर रही हैं।

कार्यक्रम को सफल बनाने में रेखा मिश्रा, सोनी पांडेय, रेहाना खातून, उद्धवि पारिख, प्रदीप सोनी समेत अन्य लोगों का योगदान सराहनीय रहा। कार्यक्रम का सफल संचालन राजेश सिंह ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!