वीरेन्द्र नाथ
रेणुकूट (सोनभद्र) : पुलिस ने एक किलो दो सौ पच्चास ग्राम गांजे के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। व्यक्ति के खिलाफ रेणुकूट पुलिस चौकी में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 मुकदमा संख्या 101/24 मुकदमा दर्ज हो गया है। आरोपी को न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया चल रही है।
पुलिस ने बताया कि बीते रात 18/06/2024 को मुखबिर की सूचना पर मछली मंडी रेणुकूट के पास अर्जुन यादव पुत्र राजकिशोर यादव 34 वर्ष हाल पता चाचा कालोनी रेणुकूट थाना पिपरी जिला सोनभद्र से 1 किलों 250 ग्राम गांजा बरामद किया गया।
नवागत चौकी प्रभारी राजेश कुमार सिंह ने अपनी टीम के साथ मछली मंडी रेणुकूट से 18/06/4 का रात्रि 8.30 के लगभग अभुक्त को गांजे के साथ किया गिरफ्तार।
