बद्रीनाथ सिंह बने सोनभद्र के नए डी एम

Advertisements
Ad 3

चंद्र विजय सिंह का हुआ अयोध्या तबादला; अब इस जिले की मिली जिम्मेदारी

शासन ने पूर्वांचल के 11 जिलाधिकारियों का तबादला किया है। 

शासन ने शनिवार की देर रात जिलाधिकारी चंद्र विजय सिंह का तबादला कर दिया। उन्हें अयोध्या का डीएम बनाया गया है। उनकी जगह बद्रीनाथ सिंह को सोनभद्र का जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है। बद्रीनाथ सिंह वर्ष 2014 बैच के आईएएस हैं।

वर्तमान में वह राज्यपाल के विशेष सचिव के पद पर कार्यरत हैं। मूल रूप से संतकबीरनगर के निवासी हैं। नवागत डीएम बद्रीनाथ सिंह ने बताया कि शासन की योजनाओं को पारदर्शिता के साथ लागू करने की प्राथमिकता रहेगी। वह रविवार की रात तक जिले में पहुंचेंगे। सोमवार को जिले में चार्ज लेंगे।
इंद्रमणि त्रिपाठी डीएम औरैया बने।
दिव्या मित्तल डीएम देवरिया बनाई गईं।
नीतीश कुमार एमडी दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम बने।
निधि श्रीवास्तव डीएम बदायूं बनाई गईं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!