गुरुद्वारा कमेटी सभा ने न्यायालयों में भगवान चित्रगुप्त की मूर्ति स्थापित करने का किया आग्रह

Advertisements
Ad 3

गोरखपुर : 20 जुलाई 2024 गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा ने न्यायालयों में भगवान चित्रगुप्त की मूर्ति स्थापित करने का आग्रह किया।

प्रधानमंत्री को संबोधित जारी पत्र में अध्यक्ष जसपाल सिंह ने कहा है कि चूंकि विभिन्न सोशल मीडिया और समाचार पत्रों से जानकारी के अनुसार  अन्तर्राष्ट्रीय कायस्थ वाहिनी के वाहिनी प्रमुख पंकज भैया कायस्थ की मांग से सहमत होते हुए इस मांग का समर्थन भी करते हैं।  भारतीय संस्कृति के अनुसार, न्याय के देवता भगवान चित्रगुप्त ही हैं। उनके पास सभी जीवों के कर्मों का लेखा-जोखा होता है। तथा  1 जुलाई को भारत सरकार ने न्यायालय की न्याय प्रणाली में कुछ धाराओं और नामों को इस आशय के साथ परिवर्तित किया था कि उनसे गुलामी के समय से चली आ रही अवधारणा बदल जाए।

श्री जसपाल सिंह ने कहा कि  न्यायालय में रोमन देवी जस्टिशिया की मूर्ति आज भी प्रतीक के रूप में विराजमान है।

उन्होंने कहा, “हम भारतीयों के सनातन संस्कृति को स्थापित करने हेतु न्यायालयों में भगवान श्री चित्रगुप्त की मूर्ति स्थापित करवाने में सहयोग और समर्थन की अपील करते हैं।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!