पटना : बिहार प्रदेश चित्रगुप्त वंशज के के प्रदेश अध्यक्ष प्रो. लक्ष्मण कुमार श्रीवास्तव “नंदू”ने प्रधान मंत्री आ. नरेन्द्र जी को पत्र के माध्यम से मांग करते हुए कहा की भारत के हर न्यायलय में आज भी रोमन देवी जस्टी सीया की मूर्ति स्थापित है ज़ो अब हमें गुलामी का प्रतीक महसूस करवाता है, प्रो. लक्ष्मण ने कहा की 1जुलाई को न्याय प्रणाली की कुछ धाराओं में परिवर्तन किया है, इसी संदर्भ में प्रो.लक्ष्मण ने कहा की अब समय की मांग है की हर न्यायलय में भगवान श्री चित्रगुप्त जी की मूर्ति स्थापित की जाये, चुकी भगवान श्री चित्रगुप्त ही हैं ज़ो न्याय के देवता के नाम से इस भारत वर्ष में जाने जाते हैँ और जैसा की वर्णित है उनके पास सभी जीवो के कर्मो का लेखा जोखा रहता हैऔर वो ही सभी को न्याय प्रदान करते हैं, इस लिए मान्यवर से आग्रह है की भारत के हर न्यायलय में भगवान श्री चित्रगुप्त जी की प्रतिमा स्थापित की जाए!
प्रो. लक्ष्मण कुमार श्रीवास्तव प्रदेश अध्यक्ष बिहार प्रदेश चित्रगुप्त वंसज बिहार, पटना
