अधिवेशन में राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने के बाद ऋषि त्रिवेदी ने कहा कि देश के सभी राज्यों के प्रभारियों की घोषणा जल्द से जल्द की जाएगी, जिससे संगठन को सम्पूर्ण देश में तेजी के साथ आगे बढ़ाया जा सके।
अयोध्या : अखिल भारत हिन्दू महासभा उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष ऋषि त्रिवेदी ने राष्ट्रीय एवं प्रान्तीय अधिवेशन में जुटे अपने हजारों समर्थकों के साथ बिगुल फूंकते हुए देश को हिन्दू राष्ट्र बनाने के संकल्प के साथ नए राजनैतिक दल अखिल भारत हिन्दू महासभा त्रिदंडी की घोषणा कर दी और इसके साथ ऋषि त्रिवेदी को इस नए दल का राष्ट्रीय अध्यक्ष घोषित कर दिया गया। वहीं, देश के प्रमुख राज्य उत्तर प्रदेश का नया कार्यकारी अध्यक्ष चन्द्रमौलि शुक्ला को बनाया गया है। अधिवेशन में राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने के बाद ऋषि त्रिवेदी ने कहा कि देश के सभी राज्यों के प्रभारियों की घोषणा जल्द से जल्द की जाएगी, जिससे संगठन को सम्पूर्ण देश में तेजी के साथ आगे बढ़ाया जा सके।
