पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष बने विनोद सिंह

Advertisements
Ad 3

वाराणसी। वाराणसी पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन की वार्षिक बैठक सोमवार को बनारस क्लब में हुई, जिसमें नए कार्यकारिणी का चुनाव किया गया। बैठक में सभी के सर्वसम्मति से विनोद सिंह को अध्यक्ष चुना गया।

साथ ही रणविजय सिंह, राजीव गुप्ता, इरफान बशर को वरिष्ठ उपाध्यक्ष चुना गया। डॉ प्रबोध नारायण सिंह, पी.पी.एन सिंह, सन्नी जौहर, आलोक तिवारी को उपाध्यक्ष चुना गया।

महेंद्र सिंह को महामंत्री का पद मिला। कोषाध्यक्ष के रूप में विश्वतोष नारायण सिंह और सह कोषाध्यक्ष के रूप में सुधीर सिंह को चुना गया। इसके पश्चात बैठक में व्यवसाय में आने वाली चुनौतियों पर विस्तृत चर्चा हुई और उसके समाधान के उपायों के बारे में चर्चा हुई।

सदस्यों से आव्हान किया गया कि सब लोग एकजुट रहे ताकि चुनौतियों से निपटा जा सके। पूरा कार्यक्रम संरक्षक केशव नारायण माथुर के देखरेख में संपादित हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!