सोनभद्र : सीबीएसई राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता 2024 का आयोजन उधम सिंह नगर उत्तराखंड के मदर इंडिया पब्लिक स्कूल में किया गया जिसमें कि समूचे हिंदुस्तान के समस्त जोन के अलावा फॉरेन गल्फ जोन के कुल लगभग 450 विद्यालयों के 1280 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।
उक्त प्रतियोगिता में सेंट जोसेफ स्कूल शक्तिनगर की 3 छात्राएं ईस्ट जोन का प्रतिनिधित्व करते हुवे प्रतिभाग किया और विभिन्न स्तरों पर बेहतर प्रदर्शन करते हुए विद्यालय की आरती यादव ने 19 वर्ष महिला वर्ग की 40 किलोग्राम भार में सेमी फ़ाइनल तक आर्मी पब्लिक स्कूल दिल्ली की खिलाडी को कड़ी टक्कर देते हुवे सी. बी. एस. ई. की राष्ट्रीय पदक तालिका में विद्यालय का परचम लहरते हुए काँस्य पदक पर विद्यालय का नाम अंकित करने में सफल रही शेष दो खिलड़ियों को क्वाटर फाइनल में निकततम प्रतिद्वन्दी से 1 – 1 प्वाइंट की वजह से पदक से वँचित होना पड़ा ।
राष्ट्रीय स्तर पर पदक प्राप्त होने पर विद्यालय सेंट जोसेफ स्कूल, शक्तिनगर के प्रधानाचार्य फादर डॉ0 विंन्सेंट परेरा ने अत्यंत प्रसन्नता व्यक्त करते हुए पदक विजेता आरती के साथ पूरी टीम को बहुत-बहुत बधाई दिया एवं साथ ही कभी भी न डरने व हार न मानने हेतु प्रेरित किया। साथ ही कहा कि सारी दुनिया हमेशा तुम्हें डराने को तैयार ख़डी है, अब यह तुम पर है कि तुम डरते हो या नहीं और यह सिर्फ खेल पर नहीं बल्कि आने वाली जिंदगी पर भी लागू होता है।
साथ ही आगामी प्रतियोगिता के साथ ही साथ पढ़ाई हेतु भी बेहतर प्रदर्शन करने हेतु अग्रिम शुभकामनाएं देते हुए जीवन के हर क्षेत्र में और बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। ज्ञात हो कि उक्त प्रतियोगिता मे प्रतिभागी टीम मैनेजर मिस शीला मिंज व प्रशिक्षक संतोष कुमार यादव की देखरेख व मार्गदर्शन मे खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।
संतोष कुमार यादव
5th डैन ब्लैक बेल्ट
(राष्ट्रीय रेफरी व प्रशिक्षक)
