पिपरी पुलिस ने एक अभियुक्त को 1.100 किग्रा गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया

Advertisements
Ad 3

विरेन्द्र नाथ संवाददाता

पिपरी (सोनभद्र) : आज दिनांक 23.01.2025 को थाना स्थानीय पर श्रीमान् पुलिस अधीक्षक जनपद सोनभद्र महोदय द्वारा अपराध एवं अपराधियो की गिरफ्तारी के हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक मुख्या० व श्रीमान् क्षेत्राधिकारी पिपरी महोदय के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक विश्वनाथ प्रताप सिंह थाना पिपरी के कुशल नेतृत्व में चलाये जा रहे अवैध मादक पदार्थ की बिक्री के रोकथाम के अभियान में आज दिनांक 23.01.2025 को मुखबीर की सूचना पर खाडपाथर रोटरी क्लब बोर्ड के पास से समय करीब 10.05 बजे उ0नि0 राजेश जी चौबे चौकी प्रभारी रेनुकूट थाना पिपरी मय हमराह पुलिस बल द्वारा 01 नफर अभियुक्त विक्रम स्वीपर उर्फ लोहार पुत्र प्रेमलाल निवासी विनोद राय की गली के नीचे पानी सप्लाई के ठीक सामने गुप्ता झोपडी रेनुकूट थाना पिपरी सोनभद्र उम्र करीब 20 वर्ष को 01.100 किग्रा नाजायज गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 22/2025 धारा 8/20 एनडीपीएस अधिनियम का अभियोग पंजीकृत किया गया। अभियुक्त की गिरफ्तारी से पिपरी क्षेत्र में अबैध मादक पदार्थ की बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगेगा।

नामपता अभियुक्त

1. विक्रम स्वीपर उर्फ लोहार पुत्र प्रेमलाल निवासी विनोद राय की गली के नीचे पानी सप्लाई के ठीक सामने गुप्ता झोपडी रेनुकूट थाना पिपरी सोनभद्र उम्र करीब 20 वर्ष

अपराधिक इतिहास-

1. मु0अ0सं0 142/2022 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना पिपरी सोनभद्र।

2.मु0अ0सं0 73/2023 धारा- 380,411 भादवि थाना पिपरी जनपद सोनभद्र।

3. मु0अ0सं0 22/2025 धारा- 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना पिपरी सोनभद्र।

गिरफ्तार करने वाली टीम-

1. प्र०नि० विश्वनाथ प्रताप सिंह

2. 30नि0 राजेश जी चौबे

3. हे0का0 देवेन्द्र नाथ पाण्डेय

4. का0 विरेन्द्र कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!