वीरेंद्र नाथ संवाददाता
रेणुकूट (सोनभद्र) । रेणुकूट के वार्ड नंबर 4 दर्जी मार्केट में मंजर नाम के युवक ने एक नाबालिक लड़की के साथ दुष्कर्म करते हुए का मामला सामने आया है आपको बता दूं पीड़िता की मां ने थाने में तहरीर देते हुए आरोप लगाया कि हमारे पड़ोस में रहने वाला मंजर खान पुत्र स्व कलाम खान पता रेणुकूट वार्ड नंबर 4 दर्जी मार्केट का रहने वाला हमारा पड़ोसी मंजर खान अपने दोस्त के घर में बुलाकर लड़की के साथ दुष्कर्म कर रहा था जो नाबालिक उम्र 11 वर्ष है।

कल दिनांक 23.4.2025 को जब पीड़िता की मौसी पीड़िता को खोजते हुए पड़ोस में रहने वाले युवक का दरवाजा खटखटाई तो दरवाजा न खोलने पर पीड़िता के मौसी द्वारा जबरी दरवाजा खोलने पर दोनों को नग्न अवस्था में देखने पर तुरंत डायल 112 को फोन करके पुलिस को सूचना देकर सारी बात बताई ।

तहरीर पा कर पिपरी पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर घटना घटी के दौरान पहने हुए कपड़े की शिनाख्त के बारे में पूछताछ करने पर बताया कि कपड़ा खाड़पाथर में छुपा कर रखा है तभी वहां जाकर कपड़े बरामदगी के दौरान जब पुलिस वापस आ रही थी तभी मंजर खान ने एक कांस्टेबल का रिवाल्वर छीनकर भागने की कोशिश की तभी पुलिस द्वारा जवाबी फायरिंग में आरोपी के पैर में मारी गोली। गोली लगने से घायल आरोपि का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।
