रेणुकूट (सोनभद्र) : ग्रासिम इण्डस्ट्रीज लिमिटेड रेनुकूट में 5 जून 2025 को संस्थान के कालोनी परिसर में हरित कांति लाने हेतु मियावाकी के तर्ज पर आधारित एक वृहद वृक्षारोपण कार्यकम का आयोजन किया गया।
कार्यकम्र का शुभारम्भ संस्थान के श्री विवेक गुप्ता प्रमुख (पावर) द्वारा सभी को पर्यावरण को सुदढ़ बनाने हेतु शपथ ग्रहण कराने के पश्चात किया गया तत्पश्चात श्री विनय यादव प्रमुख (पर्यावरण) द्वारा बताया गया कि पर्यावरण को सुदढ बनाने हेतु इस वर्ष विश्व पर्यावरण दिवस का थीम है “प्लाष्टिक प्रदूषण समाप्त करना” तथा सभी को अधिक से अधिक संख्या में पौध रोपण करने तथा रोपित किये गये पौधों को बचाना, प्लाष्टिक प्रदूषण समाप्त करना, जल संरक्षण व उर्जा का बचाव करने हेतु प्रेरित किया गया।
ग्रासिम इण्डस्ट्रीज लिमिटेड रेनुकूट द्वारा आयोजित “पर्यावरण दिवस” के शुभ अवसर पर संस्थान के वरिष्ठ अधिकारियों में प्रमुख रुप से श्री राजीव दुबे प्रमुख (मानव संसाधन), श्री राकेश सिंह प्रमुख (वैप) के अलावा कुमारी कुजल गर्ग एवं तरंग महिला मंडल के सचिव श्रीमति अमिता दुबे आदि सहित संस्थान के अनेकों वरिष्ठ अधिकारियों, कर्मचारियों द्वारा करीब 155 पौधे रोपित किये गये जिसमें प्रमुख रुप से जामून, बास, नीम, अमलतास, अर्जुन, बकाईन, अनार, आम, आदि पौधे सामिल है।
उक्त कार्यक्रम की कड़ी में संस्थान के पर्यावरण विभाग द्वारा पर्यावरण को सतुलित बनाये रखने तथा सुरक्षा, जल संरक्षण एवं उर्जा के बचाव पर आधारित अनेकों क्वीज कम्पटीशन कराये गये तथा विजेताओं को पुरस्कृत भी किया गया साथ ही संस्थान के पर्यावरण विभाग द्वारा सभी को गमले में एक एक-एक पौधा तथा जूट बैग उपहार स्वरुप वितरित किया गया। उक्त कार्यक्रम के सफलता पर श्री विनय यादव प्रमुख (पर्यावरण) द्वारा संस्थान के सभी विभागों के अधिकारियों, कर्मचारियों आदि सहित सभी का आभार ब्यक्त करते हुये धन्यवाद दिया गया।
