आयुष श्रीवास्तव/वीरेन्द्र नाथ/ अंकुर मिश्रा
रेणुकूट (सोनभद्र) : ग्रासिम इण्डस्ट्रीज लिमिटेड रेनुकूट के ईकाई प्रमुख श्री मनीष गर्ग एवं श्री राजीव दुबे प्रमुख मानव संसाधन के मार्ग दर्शन में संचालित कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व (CSR) के अंतर्गत अंगीकृत ग्रामसभाओं में ग्रामीण विकास से संबंधित अनेकों प्रकार के कार्यक्रम किये जा रहे हैं जिसकी कड़ी में आज मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर ग्रासिम इण्डस्ट्रीज लिमिटेड रेनुकूट के मानव संसाधन प्रमुख श्री राजीव दुबे, प्रमुख वित्त लेखा विभाग श्री विकास माहेश्वरी, पावर प्रमुख विवेक गुप्ता, प्रमुख वैप अधिराज मोहन रॉय, प्रमुख कर्मचारी संबंध श्री राकेश कुमार के अलावा तरंग महिला मंडल की सचिव श्रीमती अमिता दुबे, जया र्वमा एवं सी०एस०आर० विभाग अधिकारी चाँदनी निर्मल, अर्चना तिवारी आदि लोगों के संयुक्त प्रयास द्वारा इस सर्दी और गलन से निजात पाने हेतु गुरुकृपा आश्रम मालोघाट (रानीताली) में करीब 300 जरुरतमंद लोगों में कम्बल का वितरण किया गया। उक्त कार्यकन से लाभार्थियों में खुशी दिखी तथा सभी द्वारा संस्थान के प्रबंधन को कोटिशः धन्यवाद दिया गया।

कार्यक्रम में गुरुकृपा आश्रम मालोघाट (रानीताली) के अध्यक्ष श्री प्रवीण चन्द पाण्डेय, श्री संजय तिवारी, नीलमणी त्रिपाठी सहित संस्था के अन्य सक्रीय सदस्यों एवं उक्त संस्था के आस-पास के क्षेत्रों से कार्यकम्र में सरीक हुये ग्रामीणजनों को नव वर्ष की मंगल कामना करते हुये धन्यवाद दिया गया।
