नाले में डूबने से महिला और मासूम बच्ची की मौत, एसडीआरएफ ने बरामद किए शव

Advertisements
Ad 3

आयुष श्रीवास्तव / वीरेन्द्र नाथ

रेणुकूट (सोनभद्र) : पिपरी थाना क्षेत्र के बेलवादह में सोमवार शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया, जिससे पूरे इलाके में शोक की लहर फैल गई। गांव निवासी राहुल अपनी पत्नी उषा (24 वर्ष) और भतीजी रिंकी के साथ रिहंद बांध से जुड़े एक छोटे नाले को ट्यूब के सहारे पार कर रहे थे। बताया जा रहा है कि नाले में इस समय पानी भरा हुआ था और काफी मात्रा में घास भी जमा थी।


क्षेत्र में नाला पार करने के लिए कोई सुरक्षित पुल या वैकल्पिक रास्ता नहीं होने के कारण ग्रामीण अक्सर ट्यूब के सहारे ही आवागमन करते हैं। इसी दौरान अचानक संतुलन बिगड़ने से उषा और रिंकी ट्यूब से फिसलकर गहरे पानी में डूब गईं। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर जुट गए और तत्काल पुलिस को सूचना दी गई।

पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय गोताखोरों की मदद से देर शाम तक दोनों की तलाश कराई गई, लेकिन अंधेरा और पानी में घनी झाड़ियों के कारण सफलता नहीं मिल सकी।
घटना के बाद पूरे गांव और आसपास के इलाकों में अफरा-तफरी का माहौल रहा और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। मंगलवार सुबह वाराणसी से एसडीआरएफ की 9 सदस्यीय टीम सब इंस्पेक्टर शहंशाह कटियार के नेतृत्व में करीब 10 बजे घटनास्थल पर पहुंची।

टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद सर्च ऑपरेशन शुरू किया और करीब चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दोपहर लगभग 2 बजे पानी के अंदर झाड़ियों में फंसे महिला और बच्ची के शव बरामद कर लिए। शव मिलने के बाद मौके आर बच्चा क शव बरामद कर लिए। शव मिलन क बाद माक पर मौजूद परिजनों में कोहराम मच गया।
इस हृदयविदारक घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि नाले पर जल्द से जल्द पुल या सुरक्षित रास्ते की व्यवस्था कराई जाए ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!