संगठनात्मक विस्तार हेतु नवीन पदाधिकारियों का सर्वसम्मति से चयन।

Advertisements
Ad 3

रेणुकूट (सोनभद्र) : स्थानीय नगर पंचायत क्षेत्र मे स्थित सनातन एकता सेवा संघ के कार्यालय पर संगठन विस्तार हेतु एक आवश्यक बैठक बुलाई गई जिसमें क्षेत्र में सामाजिक एवं संगठनात्मक गतिविधियों को सशक्त बनाने की दिशा में सनातन एकता सेवा संघ परिवार द्वारा संगठनात्मक विस्तार एवं सुदृढ़ीकरण के तहत नवीन पदाधिकारियों का चयन सर्वसम्मति से संपन्न हुआ। यह चयन प्रक्रिया संगठन की परंपराओं एवं संविधान के अनुरूप पूर्ण पारदर्शिता के साथ सम्पन्न की गई।

संगठन का उद्देश्य सवर्ण समाज के सामाजिक, शैक्षिक एवं आर्थिक उत्थान के साथ-साथ समाज में एकता, जागरूकता एवं सम्मान की भावना को सुदृढ़ करना है। इसी लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए निम्नलिखित पदाधिकारियों का मनोनयन किया गया

जिसमें — उपाध्यक्ष पद पर – प्रदीप सिंह (पिंटू) और मनोज त्रिपाठी बाबा
सचिव पद पर – अभय सिंह
कोषाध्यक्ष – पवन पांडेय
महामंत्री – वीर बहादुर सिंह, प्रदीप सिंह (रानू)
मीडिया प्रभारी – मस्तराम मिश्र
विधि प्रकोष्ठ प्रमुख – मणिशंकर सिन्हा
सहसचिव – मनीष सिंह, सौरभ सिंह तथा
मंत्री पद पर – जय प्रकाश शुक्ला का किया गया

संगठन के अध्यक्ष आशीष कुमार मिश्रा ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि वे समाज के विकास, युवाओं के मार्गदर्शन एवं संगठन की मजबूती हेतु पूर्ण निष्ठा और समर्पण से कार्य करेंगे।

उन्होंने कहा कि संगठन का प्रमुख लक्ष्य समाज में एकता स्थापित करना, युवाओं को सकारात्मक दिशा एवं अवसर प्रदान करना, सामाजिक-शैक्षिक एवं आर्थिक उत्थान सुनिश्चित करना तथा संस्कार, संस्कृति एवं सम्मान की रक्षा करना है।

इस अवसर पर संगठन के संस्थापक पंकज मिश्रा ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन की मजबूती ही समाज की प्रगति का आधार है। उन्होंने कहा, “हमारा उद्देश्य केवल पदों का वितरण नहीं, बल्कि समाज सेवा की भावना को सशक्त करना है।

जब तक समाज के प्रत्येक वर्ग में एकता, जागरूकता और आत्मसम्मान की भावना विकसित नहीं होगी, तब तक समग्र विकास संभव नहीं है।”

उन्होंने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों से अपेक्षा की कि वे संगठन की मूल विचारधारा को आगे बढ़ाते हुए पारदर्शिता, समर्पण और सक्रियता के साथ कार्य करें तथा युवाओं को नेतृत्व और सेवा के लिए प्रेरित करें।

अंत में सभी सदस्यों से आह्वान किया गया कि वे संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने में सक्रिय भूमिका निभाएँ और समाजहित में संगठित होकर कार्य करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!