विश्व महिला दिवस पर रोटरी क्लब रेणुकूट ने महिलाओं को किया सम्मानित

Advertisements
Ad 3

रेणुकूट (सोनभद्र)। रोटरी क्लब रेणुकूट द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर एक सादगीपूर्ण एवं प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम रोटरी अध्यक्ष रो. सुनील कांत पांडेय के नेतृत्व में तथा रो. शशांक शेखर सिंह के देखरेख में सम्पन्न हुआ।

कार्यक्रम का संचालन रो. संजय रूंथला ने किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि समाज के विकास और प्रगति में महिलाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है तथा उनके सम्मान और सशक्तिकरण के लिए सभी को मिलकर कार्य करना चाहिए।

Oplus_16908288


इस अवसर पर क्लब के वरिष्ठ सदस्य रो. डॉ. डी. पी. सक्सेना ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि महिलाओं को समान अवसर और सम्मान देना ही सच्चे अर्थों में महिला दिवस मनाने का उद्देश्य है।


क्लब के सचिव रो. अजित अस्थाना ने महिलाओं के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़कर समाज और देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।


कार्यक्रम के दौरान उपस्थित महिलाओं ने भी अपने विचार व्यक्त किए। रोटरी क्लब रेणुकूट की प्रथम महिला सदस्य रो. डॉ. शीला सक्सेना ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि महिलाओं को यदि उचित अवसर और सहयोग मिले तो वे किसी भी क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकती हैं।


इसके पश्चात सभी महिलाओं ने मिलकर केक काटकर अपनी खुशी व्यक्त की। इस अवसर पर क्लब द्वारा सभी महिलाओं को उपहार देकर सम्मानित किया गया।


कार्यक्रम को सफल बनाने में क्लब के सभी सदस्यों एवं उपस्थित महिलाओं का सराहनीय योगदान रहा।
अंत में स्वादिष्ट रात्रि भोज के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!