दुद्धी ब्लॉक के विद्यालयों ने निपुण भारत मिशन में लहराया परचम, कई स्कूल बने ‘निपुण विद्यालय’

Advertisements
Ad 3


दुद्धी (सोनभद्र) । भारत सरकार की महत्वाकांक्षी योजना निपुण भारत मिशन के अंतर्गत जनपद सोनभद्र के दुद्धी ब्लॉक के विद्यालयों ने उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। मिशन का उद्देश्य वर्ष 2026-27 तक प्रत्येक बच्चे को कक्षा 3 के अंत तक मूलभूत साक्षरता एवं संख्यात्मकता में दक्ष बनाना है।
समग्र शिक्षा योजना के तहत संचालित इस अभियान में DLD प्रशिक्षुओं द्वारा दुद्धी ब्लॉक के 191 विद्यालयों का निपुण आंकलन किया गया, जिसमें 69 विद्यालय अपने निर्धारित मानकों को पूरा करते हुए ‘निपुण विद्यालय’ घोषित हुए।
विशेष रूप से दुद्धी क्षेत्र के तीन विद्यालयों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रदेश स्तर पर अपनी पहचान बनाई है—
प्राथमिक विद्यालय कर्री, दुद्धी – 91.67%
प्राथमिक विद्यालय मालाडोढ़ा, दुद्धी – 86%
प्राथमिक विद्यालय बिच्छीडंडी, दुद्धी – 86.96%
इन विद्यालयों ने अपने समर्पण, नवाचार और सतत प्रयासों के बल पर निपुण विद्यालय की श्रेणी में स्थान प्राप्त कर न केवल दुद्धी ब्लॉक बल्कि पूरे जनपद और प्रदेश को गौरवान्वित किया है।
जनपद सोनभद्र ने इस अभियान में प्रदेश स्तर पर 10वां स्थान प्राप्त कर अपनी सशक्त उपस्थिति दर्ज कराई है।
इस सफलता का श्रेय दुद्धी के खंड शिक्षा अधिकारी श्री प्रेम शंकर राम, प्राथमिक विद्यालय कर्री के प्रधानाध्यापक श्री रमेश कुमार, प्राथमिक विद्यालय बिच्छीडंडी के प्रभारी श्री जितेंद्र कुमार, प्राथमिक विद्यालय माला ढोंडा की प्रभारी श्रीमती अलका कौशिक सहित सभी शिक्षकों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों के सामूहिक प्रयास को जाता है।
निश्चित रूप से यह उपलब्धि शिक्षा के क्षेत्र में गुणवत्ता सुधार की दिशा में एक प्रेरणादायक उदाहरण है और अन्य विद्यालयों के लिए मार्गदर्शक सिद्ध होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!