इंदौर/भोपाल: भगवान श्री चित्रगुप्त जी के प्रकटोत्सव के पावन अवसर पर मध्य प्रदेश शासन द्वारा 23 अप्रैल 2026 को ऐच्छिक अवकाश घोषित किया गया है।
भारतीय पत्रकार सुरक्षा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष व ‘भारत श्रेय टाइम्स’ के प्रधान संपादक श्री मणि शंकर सिन्हा, अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अनूप श्रीवास्तव (पूर्व IRS), पूर्व सांसद श्री आलोक संजर एवं प्रदेश अध्यक्ष (मालवा-निमाड़) श्री राजेश निगम ने समस्त चित्रांश अधिकारियों व कर्मचारियों से इस अवकाश का लाभ लेने की अपील की है। युवा प्रदेश अध्यक्ष श्री वेद आशीष ने भी सपरिवार मंदिर पहुँचकर आयोजन सफल बनाने का आग्रह किया है।
पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से कहा कि कलम के आराध्य की वंदना कर हम अपनी सांस्कृतिक विरासत और सामाजिक एकता को सुदृढ़ करें।
विनीत:
अखिल भारतीय कायस्थ महासभा एवं भारतीय पत्रकार सुरक्षा परिषद
