CBSE बोर्ड परीक्षा 2026 में सन्त ए बी आर पब्लिक स्कूल मुर्धवा रेणुकूट का शत-प्रतिशत परिणाम,छात्र-छात्राओं ने किया शानदार प्रदर्शन

Advertisements
Ad 3

सोनभद्र जनपद के मुर्धवा रेणुकूट स्थित सन्त ए बी आर पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने CBSE बोर्ड परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया है।
इस वर्ष विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा, जिससे विद्यालय परिवार में खुशी की लहर है। परीक्षा में अनिषेक कुमार साकेत ने 94 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया।

Oplus_16908288

वहीं, श्रेया मिश्रा ने 93.5 प्रतिशत अंक के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया। निशांत पासवान ने 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान हासिल किया।
विद्यालय के प्रबंधक आशीष सिंह एवं प्रधानाचार्य ने मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र देकर उनका उत्साहवर्धन किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।विद्यालय के इस शानदार प्रदर्शन से क्षेत्र में गर्व और हर्ष का माहौल है।
इस विद्यालय में कुल 133 बच्चों में अच्छा प्रदर्शन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!