रेणुकूट (सोनभद्र) : भगवान परशुराम जी का जन्मोत्सव समारोह सनातन एकता सेवा संघ के तत्वाधान में धूमधाम से मनाया गया। आयोजित गोष्ठी में भगवान परशुराम जी के जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते हुए समाज को एकजुट होने का आह्वान किया गया।

सनातन एकता सेवा संघ के तत्वावधान में रेणुकूट वनखंडी पारदेर्श्वर महादेव मंदिर के हाल में आयोजित गोष्ठी में क्षेत्रीय ई एस आई के सी एम ओ एआशुतोष दत्त त्रिपाठी ने भगवान परशुराम की चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

अतिथियों का सम्मान फूल माला पहनाकर किया गया। मुख्य अतिथि ने कहा कि भगवान श्री परशुराम भगवान विष्णु के अवतार के रूप में इस धरा पर अवतरित हुए। उनका जन्म शुक्ल पक्ष की तृतीया के दिन हुआ था।

इसलिए इस दिन का महत्व शास्त्रों में वर्णित है। उन्होंने मानवता की रक्षा के लिए दुष्टों का संहार किया।
मंच का संचालन मस्तराम मिश्रा जी ने किया।

इस मौके पर सनातन एकता सेवा संघ के संस्थापक पंकज मिश्रा, अध्यक्ष आशीष कुमार मिश्रा, अभय सिंह, प्रदीप सिंह रानू, मस्तराम मिश्रा, मनोज कुमार त्रिपाठी, उमेश कुमार ओझा ज़िलाध्यक्ष राष्ट्रीय परशुराम परिषद, विजय नाथ पाण्डेय, संतोष पाठक, दिवाकर द्विवेदी, कड़े शंकर पाण्डेय, मनीष मिश्रा, अंजनी मिश्रा, डॉक्टर अखिलेश मिश्रा, मनोज तिवारी, कृष्णा उपाध्याय, रंगनाथ उपाध्याय, निर्भय तिवारी, सौरभ सिंह, अवधेश मिश्रा, ध्रुवेश कुमार एवं भारतीय पत्रकार सुरक्षा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष मणिशंकर सिन्हा सहित बड़ी संख्या में गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहें।
