भाजपा जिलाध्यक्ष को बदनाम करने की रची जा रही साजिश – रमाशंकर केशरी उर्फ पताली

Advertisements
Ad 3

सोशल मीडिया पर भ्रामक पोस्ट वायरल करने का आरोप – विजय गुप्ता

रेणुकूट (सोनभद्र)। रेणुकूट इंडियन काफी हाउस में वैश्य समाज की एक बैठक रखी गई जिसमें भारतीय जनता पार्टी के जिला संगठन को लेकर इन दिनों सियासी हलचल तेज बताई गई। दिनेश कुमार गुप्ता ने कहा कि पार्टी के भीतर से ही जिलाध्यक्ष को बदनाम करने की साजिश रचे जाने का मामला सामने आया है।

oplus_6291459

रमाशंकर केशरी उर्फ पताली ने बताया कि पूर्व में संगठन में विभिन्न पदों पर रहे कुछ पदाधिकारियों से जिम्मेदारियां वापस लेकर सक्रिय कार्यकर्ताओं को सौंपे जाने से नाराज लोगों द्वारा यह साजिश रची जा रही है।

oplus_2097152

अनुज अग्रवाल ने कहा कि भरोसेमंद सूत्रों के अनुसार, पदों में बदलाव के बाद आहत पूर्व पदाधिकारियों के इशारे पर कुछ लोगों द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर जिलाध्यक्ष नन्द लाल गुप्ता के खिलाफ भ्रामक और गलत पोस्ट प्रसारित किए जा रहे हैं, जिससे संगठन की छवि को नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।

oplus_0

विनोद अग्रवाल ने कहा कि यह सब सुनियोजित तरीके से किया जा रहा है, ताकि संगठन में भ्रम और असंतोष का माहौल बनाया जा सके। वहीं, वैश्य समाज के सक्रिय कार्यकर्ताओं का कहना है कि संगठन में समय-समय पर बदलाव एक सामान्य प्रक्रिया है और इसे व्यक्तिगत तौर पर लेने के बजाय पार्टी हित में स्वीकार किया जाना चाहिए।

डब्लू गुप्ता ने ऐसे कृत्यों की निंदा करते हुए कहा कि इससे पार्टी की एकजुटता पर असर पड़ता है। हालांकि, इस मामले में अभी तक पार्टी के अधिकृत पदाधिकारियों की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, लेकिन अंदरखाने इस मुद्दे को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है।

इस मौके पर रमाशंकर केशरी, लड्डू कुमार केशरी, डबलू प्रसाद गुप्ता, अनुज अग्रवाल, अनुप केशरी, अनूप कुमार, विजय गुप्ता, हरि प्रसाद, विनोद अग्रवाल, प्रभात मोहन, सोनू साह, कन्हैया प्रसाद गुप्ता, गोकुल, अखिलेश कुमार गुप्ता, आशीष कुमार केशरी, लालजी गुप्ता, सुरेश केशरी, गौतम कुशवाहा, विजय अग्रवाल, संतोष अग्रहरी, कृष्ण कुमार अग्रवाल, दिनेश कुमार गुप्ता, अम्बिका गुप्ता सहित सैकड़ों वैश्य समाज के लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!