जिलाधिकारी के निर्देश पर शिवद्वार मंदिर परिसर में चला स्वच्छता एवं मरम्मत अभियान

Advertisements
Ad 3

सोनभद्र : जनपद में स्वच्छता एवं नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी श्री चर्चित गौड़ के निर्देशानुसार आज शिवद्वार मंदिर परिसर में विशेष साफ-सफाई एवं मरम्मत अभियान चलाया गया। उल्लेखनीय है कि गत दिवस जिलाधिकारी द्वारा मंदिर परिसर का निरीक्षण किया गया था, जहां उन्होंने दर्शन-पूजन करने के पश्चात मंदिर के आसपास की साफ-सफाई, सार्वजनिक सुलभ शौचालय एवं अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिए थे l

Oplus_16908288

निरीक्षण के दौरान परिसर में गंदगी एवं शौचालय की खराब स्थिति पाए जाने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए जिला पंचायत राज अधिकारी को तत्काल साफ-सफाई सुनिश्चित कराने तथा सुलभ शौचालय की मरम्मत कराने के निर्देश दिए थे।

Oplus_16908288

उक्त निर्देशों के अनुपालन में आज सफाई कर्मियों की टीम लगाकर मंदिर परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर स्वच्छता अभियान संचालित किया गया। अभियान के दौरान कूड़ा-करकट हटाया गया, नालियों की सफाई की गई तथा पूरे परिसर को स्वच्छ एवं व्यवस्थित बनाया गया। साथ ही, सार्वजनिक सुलभ शौचालय की मरम्मत का कार्य भी तेजी से प्रारंभ कर दिया गया है।

Oplus_16908288

इस पहल से स्थानीय नागरिकों एवं श्रद्धालुओं में प्रसन्नता का माहौल देखा गया। लोगों ने प्रशासन के इस प्रयास की सराहना करते हुए स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग का भरोसा जताया।

प्रशासन द्वारा यह भी स्पष्ट किया गया है कि जनहित से जुड़े ऐसे अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेंगे और लापरवाही बरतने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!