संदीप कुमार साह बने SPCA कार्यकारिणी सदस्य, नगर में खुशी की लहर

Advertisements
Ad 3

रेनुकूट (सोनभद्र) : भारत सरकार के भारतीय जीव जंतु कल्याण बोर्ड एवं पर्यावरण एवं वन मंत्रालय के दिशा-निर्देशों के तहत, पशु क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 की धारा 38 में प्रदत्त शक्तियों का उपयोग करते हुए केंद्र सरकार द्वारा पशुओं के प्रति हो रही क्रूरता को रोकने के उद्देश्य से प्रिवेंशन ऑफ क्रुएल्टी टू एनिमल्स (SPCA) नामक समिति/संगठन का गठन किया गया है।


इस महत्वपूर्ण पहल के अंतर्गत जनपद सोनभद्र के रेणुकूट निवासी, तेज-तर्रार युवा एवं गौ माता की निरंतर सेवा में समर्पित रहने वाले तथा बेजुबान पशुओं की निस्वार्थ भाव से सहायता करने वाले संदीप कुमार साह को कार्यकारिणी सदस्य के रूप में नामित किया गया है।


संदीप कुमार साह लंबे समय से क्षेत्र में पशु सेवा, गौ संरक्षण एवं घायल/बीमार पशुओं के उपचार एवं देखभाल के कार्यों में सक्रिय रूप से जुड़े रहे हैं। उनकी इस निष्ठा और सेवा भावना को देखते हुए उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है, जो न केवल उनके लिए बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए गौरव की बात मानी जा रही है।


उनकी इस नियुक्ति की खबर फैलते ही रेणुकूट नगर सहित आसपास के क्षेत्रों में खुशी की लहर दौड़ गई। स्थानीय नागरिकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं पशु प्रेमियों ने इस निर्णय का स्वागत करते हुए उम्मीद जताई है कि उनके नेतृत्व और सक्रिय योगदान से क्षेत्र में पशु संरक्षण को और अधिक मजबूती मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!