पिपरी नगर पंचायत के मनोनीत सभासदों का हुआ शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न

Advertisements
Ad 3

पिपरी (सोनभद्र) : पिपरी नगर पंचायत के कल्याण भवन में बुधवार को राज्यपल द्वारा मनोनीत सभासदों को माननीय राज्यपाल द्वारा शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन गरिमामय माहौल में हुआ सम्पन्न। इस अवसर पर प्रभाकर गिरि, प्रमोद जायसवाल, कृष्ण कुमार गौड़, प्रदीप सिंह रानू को उपजिलाधिकारी निखिल यादव ने शपथ दिलाई।
शपथ ग्रहण के बाद समर्थकों और क्षेत्रवासियों में उत्साह का माहौल देखा गया। जगह-जगह मिठाइयाँ बांटी गईं और लोगों ने खुशी का इजहार किया। शपथ ग्रहण में जिले से चलकर आई भाजपा जिला महामंत्री शारदा खरवार जी ने
अपने संबोधन में शारदा खरवार ने इस नियुक्तियों को समर्पण, मेहनत और जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता का सम्मान बताया है।
इन से विकास कार्यों को नई दिशा और गति मिलेगी तथा जनता की समस्याओं का समाधान और अधिक प्रभावी ढंग से हो सकेगा। मनोनीत सभासदों से क्षेत्र में विकास कार्यों को मजबूती मिलेगी और आमजन को इसका सीधा लाभ प्राप्त होगा। मनोनीत सभासद इस अवसर पर चेयरमैन ममता अनिल सिंह, उमेश ओझा,पंकज मिश्रा,बृंदावन मौर्या ,उदय नाथ मौर्या, किरण सिंह समेत बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!