महाराणा प्रताप जयंती धूमधाम से मनाई गई

Advertisements
Ad 3

रेणुकूट (सोनभद्र) : सनातन एकता सेवा संघ ने वीरता, स्वाभिमान एवं राष्ट्रभक्ति के प्रतीक महान योद्धा महाराणा प्रताप की जयंती कार्यक्रम अपने रेणुकूट कार्यालय पर श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया ।इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में महाराणा प्रताप के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया गया।

oplus_0

कार्यक्रम में संस्थापक मिथलेश मिश्र पंकज ने महाराणा प्रताप के जीवन एवं संघर्षों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने मातृभूमि की रक्षा एवं स्वाभिमान के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित कर दिया। उनका त्याग, साहस और राष्ट्रप्रेम आज भी युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है।

oplus_0

अध्यक्ष आशीष मिश्रा ने महाराणा प्रताप के आदर्शों पर चलने एवं समाज में एकता, साहस और राष्ट्रभक्ति की भावना को मजबूत करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में जयघोषों से वातावरण गूंज उठा।

oplus_2097184

कार्यक्रम में संस्था के कड़े दिन पाण्डेय,मनोज त्रिपाठी बाबा, अभय सिंह, वीर बहादुर सिंह, प्रदीप सिंह रानू,पवन पांडे, जयप्रकाश शुक्ल, मणिशंकर सिन्हा समेत क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

oplus_0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!