कर्मचारी राज्य बीमा चिकित्सालय पिपरी, सोनभद्र द्वारा स्वास्थ्य शिविर का हुआ आयोजन.

Advertisements
Ad 3

अपनरा (सोनभद्र) : आकांक्षी जनपद सोनभद्र के औद्योगिक क्षेत्र अनपरा की तापीय परियोजना (MEIL) में
कर्मचारी राज्य बीमा चिकित्सालय पिपरी, सोनभद्र द्वारा एक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।

इस शिविर के प्रथम चरण में ईएसआई योजना से संबंधित समस्त लाभों के साथ-साथ, बीमांकितों के बच्चों हेतु ईएसआईसी के मेडिकल कॉलेजों में आरक्षित ७०० सीटों के बारे में जानकारी तथा
हीट स्ट्रोक (लू) के लक्षण एवं बचाव के बारे में जानकारी चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आशुतोष दत्त त्रिपाठी द्वारा प्रदान की गई।

तापीय परियोजना के उप प्रबंधक (एच आर) द्वारा कार्यक्रम का औपचारिक उद्घाटन करने के साथ ही उनसे बीमांकितों के बच्चों हेतु ईएसआईसी के मेडिकल कॉलेजों में आरक्षित ७०० सीटों के बारे में दी गई जानकारी को अधिकाधिक बीमांकितों के बीच प्रचारित करने का अनुरोध चिकित्सा अधीक्षक द्वारा किया गया।

इस स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में आए हुए 93 मरीजों को बीपी, शुगर एवं वजन के जांच की सुविधा एवं आवश्यक औषधियों के साथ साथ ORS पैकेट्स का भी वितरण कराया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!