रोटरी क्लब रेणुकूट की “छत्रछाया” परियोजना से जरूरतमंद दुकानदारों को मिली राहत

Advertisements
Ad 3


रेणुकूट (सोनभद्र)। भीषण गर्मी और तपती धूप के बीच सड़क किनारे अपना व्यवसाय कर जीवनयापन करने वाले जरूरतमंद दुकानदारों के लिए रोटरी क्लब रेणुकूट द्वारा संचालित “छत्रछाया” सेवा परियोजना राहत का संदेश लेकर आई। परियोजना के अंतर्गत आज नगर के विभिन्न क्षेत्रों में अनेक दुकानदारों को बड़ी छतरियां वितरित की गईं, जिससे उन्हें धूप से बचाव मिल सके।


कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 10 बजे किया गया। रोटरी क्लब के सदस्यों ने स्वयं विभिन्न स्थानों पर पहुंचकर जरूरतमंद दुकानदारों को छतरियां प्रदान कीं। छतरियां प्राप्त कर दुकानदारों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए रोटरी क्लब के प्रति आभार जताया।


इस अवसर पर क्लब के अध्यक्ष रो. सुनील कांत पांडेय ने कहा कि रोटरी क्लब का उद्देश्य केवल सेवा कार्य करना ही नहीं, बल्कि समाज के उन लोगों तक सहायता पहुंचाना है जो प्रतिकूल परिस्थितियों में भी अपने परिवार के लिए संघर्ष कर रहे हैं। यह परियोजना उन्हीं के प्रति संवेदनशीलता और सहयोग का प्रतीक है।


क्लब के सचिव रो. अजित अस्थाना ने बताया कि रोटरी क्लब रेणुकूट समाजहित में निरंतर सेवा कार्य करता रहा है और भविष्य में भी ऐसे जनकल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे।


कार्यक्रम में रो. उमेश मिश्रा, रो. संजय रूंथला, रो. मनीष सिंह, रो. शशि तिवारी, रो. विशाल कश्यप, रो. कमलेश सिंह सहित क्लब के सभी रोटेरियनों ने सक्रिय सहभागिता निभाई तथा कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!