रेणुकूट (सोनभद्र) : स्थानीय थाना क्षेत्र के हथवानी मोड के करीब कोयला लदा ट्रेलर व डीजल लोड टैंकर के बिच हुई भिड़ंत, टैंकर का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया इलाज के दौरान हुई मौत ।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक शनिवार को सुबह लगभग सवा 8 बजे हाथीनाला थाना क्षेत्र अंतर्गत हथवानी के पास वाराणसी शक्ति नगर राज्य मार्ग पर हाथीनाला के तरफ से जा रही डीजल लोड टैंकर को सामने से आ रही ट्रेलर ने ओवरटेक करने के चक्कर में जोरदार टक्कर मार दिया.

टककर इतना जोरदार था कि डीजल टैंकर चालक राजू यादव उम्र लगभग 34 वर्ष पुत्र हृदय यादव निवासी R 16 इंदिरा नगर हाजी बुंदर रोड सेवड़ी (E) मुंबई गंभीर रूप से घायल हो गया इसकी सूचना राहगीरों ने हाथीनाला थाना पुलिस को दी सूचना पाकर मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी उदयभान राव ने घायल को एसीपी टोल वेज के ऐम्बुलेंस से चोपन अस्पताल भेजवाया गया ।

जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज किया और उसी दौरान घायल की मृत्यु हो गई वही कोयला लदा ट्रेलर का चालक सुरक्षित है। क्रेन के मदद से दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क किनारे करवाते हुए आवागमन बहाल कराया गया ।

