योग करें, स्वस्थ रहें – खुशहाल रहें – डॉ. “आशुतोष दत्त त्रिपाठी”

Advertisements
Ad 3

“जीवन में योग अपनाएं, जीवन को सुखमय बनाएं।”

रेणुकूट (सोनभद्र) : आज दिनांक 21 जून को प्रातः काल अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर कर्मचारी राज्य बीमा चिकित्सालय के प्रतीक्षालय में चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आशुतोष दत्त त्रिपाठी द्वारा कार्यक्रम का शुभारम्भ यहां चिकित्सालय एवं औषधालय के कार्मिकों के साथ गायत्री मंत्र के साथ हुआ।


तत्पश्चात चिकित्सा अधीक्षक द्वारा महर्षि पतंजलि के द्वारा मानवता को प्रदान किये गये इस वैज्ञानिक योग विज्ञान नामक अनुपम उपहार की पृष्ठभूमि, योग-दिवस का इतिहास, एवं इस वर्ष की थीम – Yoga for Healthy Aging विषय पर प्रकाश डालते हुए योग का आमजन के दैनिक जीवनचर्या में इसके प्रत्यक्ष एवं परोक्ष लाभों के बारे में भी परिचित कराया।

इस अभ्यास सत्र में चिकित्सा अधीक्षक के निर्देशन में प्रतिभागियों द्वारा विभिन्न प्रकार के योगासनों यथा- ताड़ासन, वृक्षासन, भुजंगासन, मयूरासन तथा सूर्य-नमस्कार के साथ साथ, प्राणायाम एवं विपश्यना ध्यान का अभ्यास भी किया गया। उपस्थित कर्मचारियों ने मनोयोग एवं अनुशासन के साथ योगाभ्यास किया।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य कर्मचारियों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने , शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने तथा नियमित योग के लाभों से परिचित कराना था। योगाभ्यास के माध्यम से तनाव मुक्ति, एकाग्रता में वृद्धि तथा सकारात्मक ऊर्जा का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने नियमित रूप से योग करने तथा स्वस्थ भारत के निर्माण में अपना योगदान देने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम का समापन शांति मंत्र के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ और सभी प्रतिभागियों ने इसे अत्यंत लाभकारी एवं प्रेरणादायक बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!