आयुष श्रीवास्तव / अंकुर मिश्रा
पिपरी (सोनभद्र) स्थानीय थाना क्षेत्र के मड़ैया कुरलीहवा गांव के पास तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवार तीन युवकों को कुचल दिया, जिससे तीनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। समाचार लिखे जाने तक मृतकों की पहचान नहीं हो सकी थी। पुलिस शिनाख्त कराने और हादसे के कारणों की जांच में जुटी है।
