रेणुकूट में 500 पौधों का रोपण, ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान को मिला जनसमर्थन

Advertisements
Ad 3


रेणुकूट (सोनभद्र)। उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी परियोजना “वृक्षारोपण महायज्ञ” अभियान के अंतर्गत “एक पेड़ माँ के नाम” पहल को आगे बढ़ाते हुए रेणुकूट स्थित आश्रम पार्क के समीप नोखई पम्पहाउस के नजदीक व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन हिण्डाल्को पर्यावरण विभाग द्वारा उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (यूपीपीसीबी), सोनभद्र के क्षेत्रीय अधिकारी के निर्देशानुसार किया गया।

Oplus_16908288


इस अवसर पर प्रातः 11 बजे लगभग 500 पौधों का सफलतापूर्वक रोपण किया गया। कार्यक्रम में उद्यान (हॉर्टिकल्चर) टीम के समन्वय से विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए, जिससे क्षेत्र की हरित आच्छादन को बढ़ावा मिल सके।
वृक्षारोपण अभियान में गार्डेन विभाग की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली। सभी ने मिलकर पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन किया और अधिक से अधिक पौधे लगाने का संकल्प लिया।


इस मौके पर उपस्थित पर्यावरण विभाग के प्रमुख श्री सत्यजीत आचार्या ने कहा कि “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि भावनात्मक और सामाजिक जुड़ाव का प्रतीक है, जो प्रकृति और मातृत्व दोनों के प्रति सम्मान व्यक्त करता है। उन्होंने बताया कि इस तरह के प्रयास न केवल पर्यावरण संतुलन को बनाए रखने में सहायक हैं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और हरित भविष्य सुनिश्चित करने की दिशा में भी महत्वपूर्ण कदम है।

Oplus_16908288


कार्यक्रम का सफल संचालन पर्यावरण विभाग के वरिष्ठ अधिकारी श्री अनिल सिंह द्वारा किया गया। साथ ही वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया, जिसमें सभी को अधिक से अधिक वृक्ष लगाने और उनकी देखभाल करने के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर विवेक मिश्रा, अलोक उपाध्याय, अम्बरीष सिंह, प्रभात द्विवेदी, महेन्द्र तिवारी, कुमुद यादव, हरिओम केसरी, ज्ञाना दास एवं गार्डेन तथा पर्यावरण विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!