निर्मला कान्वेंट स्कूल रेणुकूट की हुई चांदी तो सेंट जोसेफ स्कूल शक्तिनगर की डबल चांदी से सोनभद्र चमका।

Advertisements
Ad 3

सोनभद्र : सदर सूचनीय है कि सीबीएसई की ईस्ट जोन ताइक्वांडो प्रतियोगिता जो की बीपीएमजी पब्लिक स्कूल, सुरियावा, भदोही में आयोजित हुई जिसमे सीबीएसई के ईस्ट जोन के तीन राज्यों बिहार, उत्तर  प्रदेश व झारखण्ड के विभिन्न  विद्यालयों  के  लगभग 1400 खिलाडियों ने प्रतिभाग किया।उक्त प्रतियोगिता में सोनभद्र ताइक्वांडो एसोसिएशन के अंतर्गत प्रशिक्षण पा रहे विभिन्न विद्यालयों के  खिलाड़ियों ने न सिर्फ प्रतिभाग किया बल्कि बेहतर प्रदर्शन करते हुए निर्मला कान्वेंट स्कूल रेणुकूट की छात्रा पलक शर्मा ने फाइनल मैच में अपनी दावेदारी प्रस्तुत करते हुए रजत पदक के साथ-साथ राष्ट्रीय प्रतिभाग पर भी अपना कब्जा जमा कर संस्था के साथ विद्यालय का भी नाम सीबीएसई के राष्ट्रीय प्लेटफार्म की सारणी में अंकित कर दिया।

Oplus_16908288

तो वहीं दूसरी तरफ सेंट जोसेफ स्कूल शक्ति नगर की दो छात्राएं आराध्या सिंह एवं आर्य सिंह ने भी अंडर 19 महिला वर्ग में सोनभद्र ताइक्वांडो एसोसिएशन  की झोली में दो और रजत पदक की संख्या बढ़ाते हुए राष्ट्रीय प्रतियोगिता में अपना मार्ग प्रशस्थ कर अपनी दावेदारी सुनिश्चित कर ली एवं संस्था के साथ अपने विद्यालय को दोहरी चांदी की चमक से गौरवान्वित कर दिया। यह तीनों खिलाड़ी अंडर-19 बालिका वर्ग में आगामी 20 से 24 सितंबर 2026 तक बाल विकास प्रोगेसिव स्कूल, पानीपत, हरियाणा मे आयोजित होने वाले सीबीएसई राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता 2026 में पुनः एक बार अपने-अपने विद्यालयों के साथ सोनभद्र जिले का परचम फहराने के लिए तैयारी में जुट गई  है।

 सोनभद्र जिले के ताइक्वांडो खिलाड़ियों के इस शानदार प्रदर्शन से संस्था के चेयरमैन श्री असीम कुमार दत्ता एवं अध्यक्ष श्री आर पी सिंह ने सभी खिलाड़ियों को बहुत-बहुत बधाइयां एवं शुभकामनाएं प्रेषित की। श्री दत्ता ने महिला खिलाड़ियों के पदक प्राप्त करने पर उन्हें विशेष रूप से प्रोत्साहित करने हेतु हर सम्भव सहयोग व  कैश प्राइज दिए जाने का निर्देश संस्था के सचिव को दिया साथ ही साथ संस्था द्वारा महिलाओं एवं बच्चियों के चौमुखी विकास हेतु किये जा रहे कार्यों के लिए संस्था के सचिव संतोष कुमार यादव एवं सभी प्रशिक्षकों का बहुत-बहुत साधुवाद दिया, अध्यक्ष श्री आरपी सिंह जी ने सरकार द्वारा चलाए जा रहे हैं विभिन्न कार्यक्रमों एवं मोदी जी एवं योगी जी के दृढ़ निश्चय बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के मिशन के अनुरूप सोनभद्र की बच्चियों  द्वारा इस अभूतपूर्व सफलता के लिए संस्था के सभी सदस्यों को बधाई देते हुए और भी खिलाड़ियों विशेषकर महिलाओ व बच्चियों को प्रोत्साहित किये जाने पर जोर दिया और बताया कि एक महिला के शिक्षित होने पर पूरा समाज शिक्षित होने की डगर पर चल पड़ता है।

संस्था के सचिव संतोष कुमार यादव ने बताया कि निर्मला कॉन्वेंट स्कूल व सेंट जोसेफ  स्कूल के खिलाड़ी पहले भी विभिन्न प्रतियोगिताओं में अपने विद्यालय के साथ-साथ सोनभद्र जनपद व राज्य को राष्ट्रीय स्तर की प्रतिस्पर्धाओं में अनेकों बार गौरवान्वित किया है। सचिव महोदय ने बताया कि विभिन्न प्रकार की बाधाओ व चुनौतियों के बावजूद सोनभद्र ताईक्वानडो एसोसिशन बच्चों एवं महिलाओं को सुरक्षा के प्रति जागरूक करने एवं अपनी व अपने समाज की सुरक्षा के प्रति जिम्मेदार व समाज में अपनी भागीदारी एक सुदृढ़ नागरिक के तौर पर प्रस्तुत करने के लिए सभी खिलाड़ियों को मानसिक व शारीरिक रूप से तैयार करने के अपने लक्ष्य पर पूरी तरह से कृत संकल्प है, और इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए जो भी आवश्यक होगा, संस्था करने के लिए तत्पर है जिससे कि भारत सरकार व उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं व बच्चों की सुरक्षा के लिए चलाए जा रहे  विभिन्न कार्यक्रमों को एक बल मिल सके और सोनभद्र  ताइक्वांडो एसोसिएशन के भी खिलाड़ी सामाजिक उत्थान में अपने भागीदारी से वंचित न रह जाए।

 संस्था के संरक्षक मुकुल श्रीवास्तव, उत्तम जायसवाल, आशीष श्रीवास्तव, राजीव सिन्हा उपाध्यक्ष कमलेश सिंह आदि सदस्यों ने बधाइयां प्रेषित की।

 मनोज कुमार यादव

 समन्वयक – मीडिया सेल

 सोनभद्र ताइक्वांडो एसोसिएशन 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!