एस आर पी कॉलेज फतेहपुर के प्रांगण में आज होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया जिसमें कार्यक्रम का उद्घाटन डॉ० राजेन्द्र प्र० राय व अध्यक्षता प्राचार्य प्रो० अजय कुमार ने किया, मंच संचालन वरीय शिक्षक प्रो० लक्ष्मण कुमार ने किया मुख्य अतिथि के तौर पर डॉ० नवनीत सिन्हा, डॉ० वैद्यनाथ सिंह और राम नरेश सिंह उपस्थित थे।
कॉलेज के अध्यक्ष डॉ० राजेन्द्र प्र० राय ने बताया कि होली, जिसे ‘रंगों का त्योहार’ के रूप में जाना जाता है, फाल्गुन (मार्च) के महीने में पड़ने वाली पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है। होली मनाने के लिए विभिन्न रंगों, गुलाल एवं अबीर को एक-दूसरे को लगाया जाता है। साथ ही स्नेह पूर्वक एक दूसरे के गले मिलते है।
यह भारत में कई अन्य त्योहारों की तरह, होली भी बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। एवं वरीय शिक्षक प्रो० लक्ष्मण कुमार ने कहा कि होली का त्यौहार एक आम त्यौहार नहीं है।
ये असल में एक ऐसा त्यौहार है जिसमें की बुराई पर अच्छाई की जीत का त्योहार मनाया जाता है। हिंदू धर्म के भगवान विष्णु और उनके भक्त प्रह्लाद के सम्मान में यह त्यौहार पूरे देश में मनाया जाता है।
साथ ही प्राचार्य प्रो०अजय कुमार ने बताया कि होली ही एक ऐसा त्यौहार है जो समाज में आपसी सद्भाव भाईचारा बढ़ाता है और इसीलिए इसके बारे में कहा जाता है की होली का दिन जब आता है तो दुश्मन भी दोस्त बन जाता है।
और डॉ रामशंकर ने बताया कि भारतीय संस्कृति और सभ्यता के अनुसार होली का त्यौहार प्राचीन काल से पारंपरिक तरीके से मनाया जाता रहा है। एवं साथ ही उपस्थित सभी शिक्षकगण ने अपने-अपने विचार दिये साथ ही सभी लोग एक दूसरे को गुलाल लगा कर होली मिलन समारोह को सफल बनाया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों का स्वागत अजीत कुमार ने किया। मौके पर उपस्थित शिक्षकगण -पंकज कुमार श्रीवास्तव ,बबीता कुमारी,निशा कुमारी वर्मा, अर्चना सिन्हा, सुमित कुमार, गुंजन कुमार दास ,सुधीर कुमार वर्मा, शशि कुमार,मोहित कुमार,संम्भु कुमार,अमित कुमार आदि शिक्षक उपस्थित थे
