पिपरी (सोनभद्र) नगर पंचायत पिपरी के प्रांगण में पीएम नरेंद्र मोदी के आवाह्न पर एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत उमेश ओझा जिला उपाध्यक्ष भारतीय किसान मोर्चा द्वारा नगर पंचायत पिपरी के प्रांगण में वृक्षारोपण किया गया। इस दौरान बीजेपी के कार्यकर्ता सहित स्थानीय नगरवासी मौजूद रहे।

आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम के बाद गोष्ठी को संबोधित करते हुए श्री ओझा जी ने कहा कि एक व्यक्ति के लिए मां का बहुत महत्वपूर्ण स्थान होता है। इस रिश्ते की गरिमा को समझते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर धरती पर हरियाली बढ़ाने के दृष्टिकोण से वृहद स्तर पर वृक्ष लगाने का संकल्प लिया। एक पेड़ मां के नाम लगाकर उसे बचाने का संकल्प लिया है। जनता से अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने का आवाह्न किया हैं।

उन्होंने कहा धरती भी मां स्वरूप है। इसलिए पेड़ पौधे रहने से संतुलन वायुमंडल का संतुलन बना रहता है। इसलिए क्षेत्रीय लोगों से अपील है कि अपने घरों व आसपास की खाली जमीन पर इस अभियान के तहत विभिन्न प्रजातियों के वृक्ष लगाकर उसकी देखभाल बेहतर ढंग से करते रहे। जो पुनीत कार्य भी है।

ये लोग रहे उपस्थित
इस दौरान वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम रेणुकूट मंडल के भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष छबि शाह, मंडल अध्यक्ष किसान मोर्चा अनुराग पाठक, प्रदीप सिंह रानू महामंत्री, राज वर्मा, आशुतोष पाण्डेय, कुसुम शर्मा, सबिता सिंह, पिंकी राय, आशिष मिश्रा, सुनील दुबे,राम जायसवाल आदि लोग उपस्थित रहे।
