पंडित दीनदयाल उपाध्याय की मनाई गई जयंती, विधायक सुशील सिंह ने कहा अंत्योदय का अर्थ है “अंतिम व्यक्ति का उदय

Advertisements
Ad 3

राजेन्द्र प्रसाद जिला संवाददाता

चन्दौली। सकलडीहा विधानसभा के ग्राम खोर में बुधवार को जनसंघ के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर सैयदराजा विधायक सुशील सिंह ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की तेल चित्र पर माल्यार्पण व श्रद्धा सुमन अर्पित किया। सुशील सिंह ने कहा कि अंत्योदय दिवस हर साल 25 सितंबर को मनाया जाता है। यह दिन भारतीय समाज में गरीबों और वंचितों के उत्थान के प्रति समर्पण को दर्शाता है। अंत्योदय का अर्थ है “अंतिम व्यक्ति का उदय”, अर्थात समाज के सबसे गरीब और पिछड़े व्यक्ति को समाज की मुख्यधारा में लाना है। यह दिवस महान समाज सुधारक और भारतीय जनसंघ के सह-संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय से जुड़ा हुआ है, जिन्होंने अंत्योदय के विचार को अपने जीवन का प्रमुख लक्ष्य बनाया था।

152 लोगो को दिलाई भाजपा की सदस्यता
इस मौके पर विधायक सुशील सिंह ने लगभग 152 लोगों को ऑनलाइन भाजपा की सदस्यता दिलाई। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर हर बूथ पर सदस्यता अभियान का कार्यक्रम चलाए जा रहा है। इस मौके पर अवधेश सिंह ब्लॉक प्रमुख, संजीत राय, सतीश पांडे, संजय राय, संतोष मौर्य, गौतम तिवारी, वैभव सिंह, राहुल राजभर, डॉक्टर सलीम आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!