चेयरमैन दिग्विजय सिंह फिर हुए हाकी टीम के चयनकर्ता

Advertisements
Ad 3

गोरखपुर में सात अक्टूबर से होगी प्रतियोगिता

पिपरी (सोनभद्र)। हाकी के खिलाड़ी रह चुके नगर पंचायत पिपरी चेयरमैन दिग्विजय सिंह को प्रादेशिक विद्यालयी हाकी अन्डर-14 बालक व बालिका, प्रतियोगिता के लिए चयनकर्ता, निर्णायक एवं अभिलेख समिति का सदस्य चुना गया है। यह प्रतियोगिता सात से 11 अक्टूबर तक गोरखपुर मण्डल में होगी। दिग्विजय सिंह एसजीएफआई स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा प्रदेश हॉकी टीम के चयनकर्ता व कोच लगातार पिछले 15 वर्षों से रहे हैं।

एक बार फिर वे 2024 में चयनकर्ता की भूमिका में अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करेंगे। उनके द्वारा चयनित खिलाड़ी ओलम्पिक खेलों तक में प्रतिभाग कर चुके हैं। इस दौरान उन्हें उत्तर प्रदेश के हजारों खिलाड़ी में से 18 बालक व 18 बालिकाओं को चुनना होगा जो प्रतियोगिता में भाग लेंगे।

दिग्विजय हाकी के चयनकर्ता होने के साथ ही नगर पंचायत पिपरी के दूसरी बार अध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं। उनके द्वारा रोटी बैंक की स्थापना को लेकर भी प्रशंसा हुई थी। इस दौरान वे अपने सहयोगियों के साथ मिलकर लोगों के घरों से रोटी एकत्र कर जरुरतमंदों को वितरित करते थे। नपं पिपरी अध्यक्ष के रूप में अपने उत्तरदायित्वों का निर्माण करने के साथ उन्होंने औद्योगिक विकास को लेकर नए मानक स्थापित किए हैं।

पिपरी के आमजनमानस की समस्याओं को लेकर शासन प्रशासन के साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर समस्याओं का समाधान कराने में भूमिका का निर्वहन किया है। उन्होंने चयनकर्ता चुने जाने पर सरकार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह मेरे लिए गौरव व सम्मान का विषय है। सरकार द्वारा दी गई जिम्मेदारी का वे पूरी निष्ठा व ईमानदारी से निर्वहन करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!