रेणुकूट (सोनभद्र)। दिन रविवार 28 दिसंबर 2024 को हाथीनाला थाना क्षेत्र में रविवार शाम को ट्रक और बस की जबरदस्त टक्कर हो गई, जिससे सड़क पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे में आधा दर्जन लोग घायल हो गए। दुर्घटना उस समय हुई जब ट्रक ने ओवरटेक करने की कोशिश में बस को जोरदार टक्कर मार दी।

घायलों में हिंडालको रेणूसागर के कर्मी लोकेश सिंह की हालत गंभीर बताई जा रही है। उन्हें हिंडालको की एंबुलेंस से तत्काल हिंडालको अस्पताल में भर्ती कराया गया। अन्य घायलों का प्राथमिक उपचार नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में किया गया।

इस दुर्घटना के कारण रेणुकूट-हाथीनाला मार्ग पर लंबा जाम लग गया। पुलिस मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य में जुट गई। लगभग दो घंटे की मशक्कत के बाद यातायात सामान्य हो सका।स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर तेज रफ्तार और ओवरटेकिंग के कारण अक्सर दुर्घटनाएं होती रहती हैं। प्रशासन ने लोगों से सतर्कता बरतने की अपील की है।
