सिविल बार की आम सभा की बैठक सम्पन्न

Advertisements
Ad 3

दुद्धी (सोनभद्र)। सिविल बार एसोसिएशन की आम सभा की बैठक बुधवार को सिविल बार सभागार में अध्यक्ष प्रभु सिंह कुशवाहा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में रामलोचन तिवारी, नागेंद्र श्रीवास्तव, विष्णुकांत तिवारी, रामजी पांडेय, मनोज मिश्रा, सत्यनारायण यादव, छोटेलाल अग्रहरी सहित अन्य अधिवक्ताओं ने सदन के मुद्दे रिपोर्टिंग, सिविल बार एसोसिएशन का विकास के बारे में तथा सदस्यों और पदाधिकारियों का व्यवहार, चुनाव बाद चेयरमैन की भूमिका तथा लेटर पैड के बारे में, रजिस्ट्रार कार्यालय में व्याप्त अनिमियता भ्रस्टाचार पर आंदोलन की समीक्षा, दुद्धी को जिला बनाओ आंदोलन में बार की भूमिका, एसडीएम एवं न्यायिक कार्य प्रणाली के सम्बंध के सम्बंध प्रस्ताव को लेकर चर्चा हुई।

सभी मुद्दों पर अध्यक्ष प्रभु सिंह कुशवाहा ने चर्चा कर जबाब देते हुए आभार प्रकट किया। कार्यक्रम का संचालन सचिव महेंद्र जायसवाल ने किया। इस अवसर पर रमाकांत मिश्रा, अनिल कुशवाहा, मनोज तिवारी, अंशुमान राय, हेमंत अग्रहरी, आदर्श जायसवाल सहित अन्य अधिवक्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!