सोन सुषमा पार्क का मा0 विधायक घोरावल, जिलाधिकारी ने फीता काटकर किये शुभारंभ

Advertisements
Ad 3

सोन सुषमा पार्क में नागरिकों को आने-जाने की होगी अनुमति

प्रातः 10.00 बजे से सायं 05.00 बजे तक रहेगी प्रवेश की अनुमति

नूतन वर्ष-2026 के प्रथम दिवस पर आज सोन सुषमा पार्क का मा0 विधायक घोरावल डाॅ0 अनिल कुमार मौर्या, जिलाधिकारी श्री बी0एन0 सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काटकर शुभारंभ किये।

इस मौके पर पुलिस अधीक्षक अभिषेक कुमार वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी, अपर जिलाधिकारी(वि0/रा0) श्री वागीश कुमार शुक्ला, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) श्री रमेश चन्द्र, अपर जिलाधिकारी(नमामी गंगे) श्री रोहित यादव, ब्लाक प्रमुख सदर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट श्री उत्कर्ष द्विवेदी, जिला विकास अधिकारी श्री हेमन्त कुमार सिंह, उप जिलाधिकारी घोरावल श्री आशीष त्रिपाठी, उप जिलाधिकारी ओबरा श्री विवेक कुमार सिंह सहित जनपद स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहें।


इस अवसर पर मा0 विधायक घोरावल डाॅ0 अनिल कुमार मौर्या ने उपस्थित जनमानस को सम्बोधित करते हुए कहा कि पार्क का निर्माण कलेक्ट्रेट परिसर में हो जाने से परिसर में आने वाले फरियादियों को बैठने की सुविधा उपलब्ध होगी और कलेक्ट्रेट परिसर का वातावरण प्राकृतिक सौन्दर्य केन्द्र बना रहेगा और पार्क की सुविधा से सुबह-शाम लोगों को टहलने की सुविधा उपलब्ध होगी।

जिससे टहलने वाले व्यक्तियों को स्वास्थ्य लाभ मिलेगा। इस अवसर पर जिलाधिकारी श्री बी0एन0 सिंह ने उपस्थित जन मानस को सम्बोधित करते हुए कहा कि मा0 मुख्यमंत्री ने जनपद भ्रमण के दौरान यह निर्देश दिये थे कि जनपद सोनभद्र में पार्क, आडिटोरियम विकसित किया जाये, उस निर्देश के क्रम में कलेक्ट्रेट परिसर में सोन सुषमा पार्क व विकास भवन के सामने पहाड़ी पर शकुन्त पार्क बनाकर इसकी शुरूआत की गयी है।

इसी प्रकार से जनपद में अन्य पार्क भी बनाये जायेंगें, जो जनमानस के आकर्षण के केन्द्र रहेंगें, उन्होंने कहा कि सोन सुषमा पार्क प्रत्येक नागरिकों के लिए प्रातः 10.00 बजे से सायं 05.00 बजे तक खुला रहेगा, जनपद में शीघ्र ही एक आडिटोरियम का निर्माण कार्य भी कराया जायेगा, जिसमें हर प्रकार की सुविधा उपलब्ध होगी, इस दौरान पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक वर्मा ने कहा कि इस तरह के पार्क के निर्माण हो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!